देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसका अभी चौथा चरण चल रहा है। एक तरफ जहां लॉकडाउन के कारण कंपनियों को घाटा हो रहा है वहीं दूसरी ओर मारुति सुजुकी के पास
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसका अभी चौथा चरण चल रहा है। एक तरफ जहां लॉकडाउन के कारण कंपनियों को घाटा हो रहा है वहीं दूसरी ओर मारुति सुजुकी के पास रिकॉर्ड तोड़ कैश जमा हुआ है। जी हां सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की के पास करीब 5 बिलियन डॉलर का नकद भंडार वित्त वर्ष 20 की चौथी तिमाही में आया। मालूम हो की कोरोना की वजह से यात्री वाहन की बिक्री एक दशक में सबसे ज्यादा घट गई। मारुति कंपनी की निवेश से हुई वित्तीय आय की बात करें तो कारों को बनाने और बेचने के मुख्य व्यवसाय के राजस्व से अधिक हो गई।

पहली बार, वित्तीय आय से आय FY20 के लिए 50% के करीब है। जो कि स्विफ्ट और डिजायर कारों के निर्माता के लिए लगभग 3,776 करोड़ रुपये के कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBIT) के बराबर है। जबकि कंपनी की गैर-परिचालन इनकम और परिचालन आय की बात करें तो कंपनी की आय गैर-परिचालन इनकम से Q4 FY20 में 55 % रहा है।
जबकि FY20 में बिक्री की मात्रा में 16% की गिरावट आई है, पिछले वित्त वर्ष में मारुति सुजुकी के नकदी भंडार में डॉलर 500 मिलियन, या 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई। 35248 करोड़ रुपये के कुल नकदी भंडार इसके बाजार पूंजीकरण के एक चौथाई के बराबर थे। कंपनी के सीएफओ की मानें तो निवेश पर मार्क-टू-मार्केट लाभ के कारण कंपनी का रिटर्न FY20 में काफी अच्छा था।
मारुति सुजुकी ने डिलीवर की 5 हजार गाड़ियां
वहीं दूसरी ओर कोरोना संकट के दौरान देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के 1350 शो-रूम शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि उसने बीते कुछ दिनों में देश भर में करीब पांच हजार से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी कर दी है। कंपनी ने अपने डीलरों और फैक्ट्रियों में भी स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिडर (SOP) को लागू किया है ताकि सरकार द्वारा जारी की गाइडलाइंस का पालन होता रहे। 1350 शो-रूम के अलावा कंपनी के 300 से अधिक ट्रू वैल्यू आउटलेट्स भी चालू हो गए हैं। मारुति सुजुकी ने सोमवार को अपना गुरुग्राम संयंत्र भी चालू कर दिया। किआ मोटर्स जैसी कुछ वाहन और कल पुर्जा निर्माता कंपनियों ने उत्पादन संयंत्रों, शोरूम खोलने की घोषणा की है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि उसने मानेसर संयंत्र के बाद गुरुग्राम स्थित संयंत्र को भी शुरू कर दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications