धनतेरस और दिवाली से पहले ही सोना-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजार में आज सुबह यानी 6 नवंबर को सोने की कीमत 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई।
नई दिल्ली: धनतेरस और दिवाली से पहले ही सोना-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजार में आज सुबह यानी 6 नवंबर को सोने की कीमत 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। इसमें और उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।

सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली। आज यानी 6 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 386 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51918 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 1,466 रुपये की तेजी आई और रेट 64256 रुपये रहा।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51918 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47557 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38939 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 64256 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
गिर गई सोने की वायदा कीमतें, चांदी में भी आई गिरावट
घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव शुक्रवार सुबह पर 327 रुपये की गिरावट के साथ 51,728 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 295 रुपये की गिरावट के साथ 51,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह 11 बजकर 59 मिनट पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 158 रुपये की गिरावट के साथ 64,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा मार्च, 2021 की चांदी का वायदा भाव इस समय 105 रुपये की गिरावट के साथ 65850 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
वैश्विक बाजार में सोना-चांदी
वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.31 फीसद या 6 डॉलर की गिरावट के साथ 1,940.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.48 फीसद या 9.34 डॉलर की गिरावट के साथ 1,940.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में बढ़त और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी की दिसंबर वायदा कीमत 0.25 फीसद या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 25.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.95 फीसद या 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 25.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
सोना नौ में से 5 बार दिवाली पर हुआ सस्ता
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है। लेकिन इसके बाद भी अगर पिछली नौ दिवाली की बात करें तो 5 बार सोने के भाव जस्ट पहले वाली दिवाली की तुलना में गिरे हैं और केवल चार बार गोल्ड के रेट में उछाल आया है। पिछली दो दिवाली से सोना लगातार उछल रहा है और इस बार भी इसमें तेजी की उम्मीद है। साल 2010 की दिवाली की तुलना में 2011 में दीपावली के दिन सोने के भाव में 38 फीसद से ज्यादा का उछाल देखने को मिला था। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक 26 अक्टूर 2011 तक आते-आते 24 कैरेट सोने का भाव 7599 रुपये चढ़ चुका था और इस दिन यह 27570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगले साल यानी 2012 में भी सोने की चमक बढ़ी और 13 नवंबर 2012 तक सोना 4149 रुपये उछल कर 31719 रुपये पर पहुंच गया था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications