Stock Market Closing: आज रिलायंस के शेयर में भारी तेजी का दिन रहा। रिलायंस का शेयर आज 101.45 रुपये की तेजी के साथ 2735.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। रिलायंस के शेयर में तेजी का मुख्य कारण जियो फाइनेंशियल की कट ऑफ डेट 20 जुलाई 2023 तय करना रहा है।
वहीं आज जहां सेंसेक्स करीब 63.72 अंक की तेजी के साथ 65344.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24.10 अंक की तेजी के साथ 19355.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,830 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,487 शेयर तेजी के साथ और 2,191 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 152 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 226 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 59 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 217 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 273 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 82.17 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
- रिलायंस का शेयर करीब 101 रुपये की तेजी के साथ 2,735.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- टाटा स्टील का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 115.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 810.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- भारती एयरटेल का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 885.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 668.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
- टाइटन कंपनी का शेयर करीब 98 रुपये की गिरावट के साथ 3,045.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एचसीएल टेक का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 1,124.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 250.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- टीसीएस का शेयर करीब 57 रुपये की गिरावट के साथ 3,271.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एचयूएल का शेयर करीब 42 रुपये की गिरावट के साथ 2,656.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications