Vande Bharat Express Train: रेल यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट आया है. एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदे भारत ट्रेन के लिए शेड्यूल और टाइमिंग जारी हुआ है. बता दें कि यह स्पेशल ट्रेड हफ्ते में 3 दिन एर्नाकुलम जंक्शन (दक्षिण) रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु कैंटोनमेंट स्टेशन तक और वापस चलेगी.
नई वंदे भारत के लिए जारी हुए शेड्यूल
एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदे भारत ट्रेन से लिए शेड्यूल और टाइमिंग जारी हो गया है. इसके तहत ट्रेन एर्नाकुलम से 31 जुलाई को शुरू होगी, जोकि 25 अगस्त तक चलेगी. फिर वापसी 1 अगस्त से शुरू होगी और 26 अगस्त तक जारी रहेगी. ट्रेन एर्नाकुलम (06001) से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगा, जबकि बेंगलुरु (06002) से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी.
नई वंदे भारत ट्रेन दोपहर 12:50 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और रात 10:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी. इस रूट पर ट्रेन त्रिशूर, पलक्कड़, पोथनूर, तिरुपुर, इरोड और सलेम पर रुकेगी. इस रेक में 8 कोच होंगे. ट्रेन का रखरखाव मंगलवार को एर्नाकुलम जंक्शन पर किया जाएगा.

06001 एर्नाकुलम-बेंगलुरु टाइमिंग
एर्नाकुलम (12.50 pm), त्रिशूर (1.53 pm), पलक्कड़ (3.15 pm), पोथनूर (4.13 pm), तिरुपुर (4.58 pm), इरोड (5.45 pm), सलेम (6.33 pm), बेंगलुरू कंटोनमेंट (10 pm)
06002 बेंगलुरू-एर्नाकुलम टाइमिंग
बेंगलुरु कंटोनमेंट (5.30 am), सेलम (8.58 am), इरोड (9.50 am), तिरुपुर (10.33 am), पोथनूर (11.15 am), पलक्कड़ (12.08 pm), त्रिशूर (1.18 pm),एर्नाकुलम (2.20 pm)
दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पैसेंजर्स की बढ़ती डिमांड की वजह से इस ट्रेन को स्पेशल सर्विसे के तौर पर शुरू किया जा रहा है. इससे पहले वंदे भारत ट्रेड रेक को 2 बार केरल से लाया गया और 2 बार कर्नाटक ले जाया गया. इस बार यह स्पेशल सर्विस को स्थाई तौर पर जारी किया जा सकता है.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications