नई दिल्ली, जून 23। निवेशकों का रुझान एक फिर से इक्विटी म्यूचुअल फंड्स की तरफ है। निवेशक इन फंड्स में अपना निवेश तेजी से बढ़ा रहे हैं। एम्फी (एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) के आंकड़ों के अनुसार इक्विटी-ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड्स में मई में 10,083 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। ये मई महीने में इन फंड्स में आया अब तक का सर्वाधिक निवेश है। ये अप्रैल की तुलना में लगभग तीन गुना और पिछले साल फरवरी के बाद सबसे अधिक है। पिछले तीन महीनों से इन फंड्स में शुद्ध निवेश आया है, जबकि उससे पहले लगातार आठ महीनों तक इन फंड्स में से पैसे निकाले गए थे। बता दें कि इक्विटी फंड्स रिटर्न देने के मामले में भी काफी आगे रहे हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 5 फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्होंने बीते एक साल में 133 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर है। इस फंड ने निवेशकों को बीते एक साल में 133.38 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। अगर किसी ने साल भर पहले इस फंड में एक लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज 2.33 लाख रु से अधिक होगी। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड का 6 महीनों का रिटर्न 33.43 फीसदी और 3 तीन महीनों का रिटर्न 15.48 फीसदी रहा है।
क्वांट टैक्स प्लान फंड
क्वांट टैक्स प्लान फंड हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस फंड ने निवेशकों को बीते एक साल में 109.54 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी इस फंड ने भी निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है। अगर किसी ने 1 साल पहले इस फंड में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज 2.09 लाख रु से अधिक होगी। क्वांट टैक्स प्लान फंड का 6 महीनों का रिटर्न 46.68 फीसदी और 3 तीन महीनों का रिटर्न 22.96 फीसदी रहा है।
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटीज फंड
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटीज फंड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस फंड ने निवेशकों को बीते एक साल में 98.19 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने निवेशकों का पैसा करीब-करीब दोगुना ही किया है। किसी के 1 साल पहले लगाए गए 1 लाख रु अब 1.98 लाख रु हो गए हैं। पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटीज फंड का 6 महीनों का रिटर्न 41.44 फीसदी और 3 तीन महीनों का रिटर्न 16.33 फीसदी रहा है।
क्वांट एक्टिव फंड
क्वांट एक्टिव फंड लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इस फंड ने निवेशकों को बीते एक साल में 92.03 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने 1 साल पहले इस फंड में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि अब तक 1.92 लाख रु से अधिक होगी। क्वांट एक्टिव फंड का 6 महीनों का रिटर्न 40.08 फीसदी और 3 तीन महीनों का रिटर्न 17.98 फीसदी रहा है।
एक्सिस स्मॉल कैप फंड
एक्सिस स्मॉल कैप फंड लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। इस फंड ने निवेशकों को बीते एक साल में 77.84 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने 1 साल पहले इस फंड में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि 1.77 लाख रु से अधिक होगी। क्वांट एक्टिव फंड का 6 महीनों का रिटर्न 34.11 फीसदी और 3 तीन महीनों का रिटर्न 16.59 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications