नई दिल्ली, फरवरी 19। इक्विटी फंड वे म्यूचुअल फंड होते हैं जो बड़े पैमाने पर इक्विटी शेयरों में निवेश करते हैं। आप ऐसे फंड में एसआईपी या एक साथ मोटी राशि के रूप में निवेश करते हैं और यह फंड आपकी ओर से विभिन्न इक्विटी शेयरों में निवेश करता है। बता दें कि म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो में जो लाभ या हानि होता है उसका असर फंड के नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) पर पड़ता है। हालांकि एक लंबी अवधि के निवेशक होने से आपको यह जानने में मदद मिल सकती है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड कैसे काम करता है। लंबी अवधि में इक्विटी फंड भारी रिटर्न भी दे सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्हें 5 स्टार रेटिंग मिली है और उन्होंने साल दर साल बढ़िया रिटर्न दिया है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड
मुनाफा कमाने के लिए एक इक्विटी म्यूचुअल फंड कई फर्मों के शेयरों में भारी निवेश करता है। म्यूचुअल फंड के अन्य रूपों की तुलना में इक्विटी फंड निवेश में उच्च स्तर का जोखिम होता है। इसके अलावा, इक्विटी फंड सभी के लिए फिट भी नहीं हैं। आम तौर पर कई प्रकार के इक्विटी फंड हैं, जिनमें से प्रत्येक का निवेश उद्देश्य अलग होता है। जैसे कि स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप।
किसके लिए है बेस्ट
म्यूचुअल फंड निवेशक के रूप में, आपका निवेश करने का फैसला आपकी निवेश अवधि, जोखिम सहनशीलता और अन्य लक्ष्यों के हिसाब से तय होना चाहिए। इक्विटी फंड में निवेश के लिए यह खास तौर पर जरूरी है। अगर आपका लक्ष्य लंबी अवधि का है तो आपको इक्विटी फंड में निवेश करने की सलाह दी जाती है। यह आपके पैसे को बाजार की चाल और अस्थिरता से बचाने के लिए आवश्यक समय देगा।
किसने दी 5 स्टार रेटिंग
हम आगे वार्षिक रिटर्न के आधार पर 5 टॉप परफॉर्मेंस करने वाले इक्विटी फंड्स की जानकारी देंगे। इसके अलावा रिटर्न के आधार पर आपके निवेश के फैसले को तय करने में मदद करने के लिए एसआईपी रिटर्न भी बताएंगे। ये सभी 5 इक्विटी म्यूचुअल फंड इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म ग्रो द्वारा 5-स्टार रेटिंग वाले हैं। जानते हैं सभी के नाम।
ये हैं फंड
पहला फंड है क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर फंड - डायरेक्ट-ग्रोथ। इसका 1 साल का एसआईपी रिटर्न 49.77 फीसदी, 2 साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 80.32 फीसदी और तीन साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 57.03 फीसदी रहा है। इसका 5 साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 34.93 फीसदी रहा है। दूसरा फंड है बीओआई एक्सा स्मॉल कैप फंड- डायरेक्ट-ग्रोथ। इसका 1 साल का एसआईपी रिटर्न 27.35 फीसदी, 2 साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 58.43 फीसदी और तीन साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 50.45 फीसदी रहा है। तीसरा फंड है क्वांट टैक्स प्लान - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ। इसका 1 साल का एसआईपी रिटर्न 29.96 फीसदी, 2 साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 63.20 फीसदी और तीन साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 50.89 फीसदी रहा है। इसका 5 साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 33.42 फीसदी रहा है।
ये हैं बाकी के शानदार फंड
चौथा फंड है पीजीआईएम इंडिया मिड-कैप अपॉर्चुनिटीज फंड - डायरेक्ट - ग्रोथ। इसका 1 साल का एसआईपी रिटर्न 25.40 फीसदी, 2 साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 57.04 फीसदी और तीन साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 48.69 फीसदी रहा है। इसका 5 साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 30.86 फीसदी रहा है। पांचवा फंड है क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड- डायरेक्ट- ग्रोथ। इसका 1 साल का एसआईपी रिटर्न 28.18 फीसदी, 2 साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 58.40 फीसदी और तीन साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 47.02 फीसदी रहा है। इसका 5 साल का सालाना एसआईपी रिटर्न 29.72 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
