Epstein Files Release: अमेरिका में 'एपस्टीन फाइल्स' के जारी होने के बाद से दुनियाभर में खलबली मची हुई है। एपस्टीन फाइल्स उन हजारों दस्तावेजों, तस्वीरों और ईमेल का संग्रह है जो दिवंगत अमेरिकी फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) की जांच से संबंधित हैं। दिसंबर 2025 में अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा 'एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट' के तहत इन फाइलों के सार्वजनिक होते ही दुनिया भर में खलबली मच गई है।

Epstein Files क्या है?
यह दस्तावेज जेफरी एपस्टीन के अंतरराष्ट्रीय यौन तस्करी नेटवर्क (sex trafficking network) के गहरे संबंधों को उजागर करते हैं। इसमें शामिल हैं:
फोटोग्राफ्स: एपस्टीन के ठिकानों (जैसे न्यूयॉर्क और वर्जिन आइलैंड्स) से मिली हजारों तस्वीरें, जिनमें कई दिग्गज हस्तियां नजर आ रही हैं।
फ्लाइट लॉक्स और ईमेल: एपस्टीन के निजी विमान 'लोलिता एक्सप्रेस' के यात्रा विवरण और शक्तिशाली लोगों के साथ उसके संवाद यानी बातचीत।
जांच रिपोर्ट: FBI द्वारा रेड के दौरान जब्त किए गए 300GB से अधिक डेटा और गवाहों के बयान।
किन-किन दिग्गज हस्तियों के नामों का है जिक्र?
दस्तावेजों में दुनिया के सबसे शक्तिशाली राजनेताओं, व्यापारिक दिग्गजों और हॉलीवुड सितारों के नाम या तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन फाइलों में नाम होने का अर्थ यह नहीं है कि वे किसी अपराध में शामिल थे। यह एक जांच का विषय है।
डोनल्ड ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल के साथ तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं।
बिल क्लिंटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति क्लिंटन कई तस्वीरों और ईमेल में नजर आए हैं, जिनमें से कुछ में वे घिसलेन मैक्सवेल के साथ हैं।
प्रिंस एंड्रयू: ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू को कई तस्वीरों और फ्लाइट लॉक्स में देखा गया है; उन पर यौन शोषण के आरोप भी लगे थे जिन्हें उन्होंने नकारा है।
बिल गेट्स: अरबपति बिल गेट्स का नाम भी इन फाइलों में एपस्टीन के साथ संपर्कों के संदर्भ में सामने आया है।
मनोरंजन जगत: माइकल जैक्सन, मिक जैगर, केविन स्पेसी, क्रिस टकर और डायना रॉस जैसे सितारों की तस्वीरें एपस्टीन के साथ फाइलों में मौजूद हैं।
अन्य दिग्गज: ब्रिटिश व्यवसायी रिचर्ड ब्रैनसन, स्टीव बैनन, दिवंगत भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग और मॉडल नाओमी कैंपबेल के नाम भी चर्चा में हैं।
नोट:- इन फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। हाल ही में, न्याय विभाग की वेबसाइट से कुछ महत्वपूर्ण फाइलें (जैसे ट्रंप की तस्वीरें) रहस्यमयी ढंग से गायब हुई और फिर वापस अपलोड की गईं, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?



Click it and Unblock the Notifications