EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को साफ तौर से कहा है कि वे पीएफ से जुड़े किसी भी काम के लिए साइबर कैफे या थर्ड-पार्टी एजेंट्स की मदद न लें। EPFO का कहना है कि कई एजेंट पैसे लेकर वो काम कर रहे हैं जो EPFO की वेबसाइट और UMANG ऐप पर बिल्कुल फ्री उपलब्ध है।
इनमें KYC अपडेट, क्लेम फाइल करना, फंड ट्रांसफर और निकासी जैसी सेवाएं शामिल हैं। EPFO ने कहा है कि ये एजेंट आधिकारिक नहीं हैं और इनसे आपकी पर्सनल जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है।

EPFO ने आसान किया प्रोसेस
संगठन ने हाल ही में कई सुधार लागू किए हैं ताकि सदस्यों को कम समय में और कम झंझट के साथ सर्विस मिल सकें। जनवरी 2025 से ट्रांसफर क्लेम की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है, अब ज्यादातर मामलों में नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ती।
KYC और बैंक डिटेल्स अपडेट करना हुआ आसान
अप्रैल 2025 से बैंक अकाउंट की जानकारी UAN में जोड़ने के लिए भी अब नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत खत्म कर दी गई है। साथ ही, क्लेम करते समय अब बैंक पासबुक या चेक की फोटो अपलोड करने का दबाव भी नहीं रहा।
ऑटोमैटिक क्लेम लिमिट बढ़ी सुविधा में सुधार
EPFO ने बीमारियों, शादी, मकान और शिक्षा जैसे खर्चों के लिए एडवांस क्लेम की ऑटो प्रोसेसिंग लिमिट को बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में 2.34 करोड़ क्लेम बिना किसी मैन्युअल हस्तक्षेप के निपटाए गए।
शिकायतों का होता है समय पर निपटारा
EPFO का कहना है कि उसकी शिकायत प्रणाली बेहद मजबूत है। EPFiGMS और CPGRAMS पोर्टल्स के जरिए FY25 में लाखों शिकायतें दर्ज हुईं और 98% मामलों में समय पर समाधान किया गया।
साइबर कैफे और फिनटेक कंपनियों से खतरा
EPFO ने यह भी बताया कि कुछ साइबर कैफे और डिजिटल कंपनियां फर्जी तरीके से सेवाओं के बदले में लोगों से पैसे वसूल रही हैं। इससे लोगों की पर्सनल और बैंकिंग जानकारी गलत हाथों में जाने का खतरा बढ़ जाता है। सदस्यों को सलाह दी गई है कि वे सीधे EPFO की वेबसाइट या UMANG ऐप का इस्तेमाल करें।
सहायता चाहिए? सीधे EPFO से जुड़ें
अगर किसी सर्विस में दिक्कत हो तो EPFO के हेल्पलाइन नंबर, क्षेत्रीय कार्यालयों और जनसंपर्क अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। इनकी जानकारी EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सुरक्षित और सस्ती सेवा के लिए EPFO की अपील
EPFO ने सभी पीएफ धारकों, नियोक्ताओं और पेंशनर्स से अपील की है कि वे किसी भी बाहरी एजेंट से सेवा न लें। EPFO की डिजिटल सर्विस न केवल फ्री हैं, बल्कि सुरक्षित और तेज़ भी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications