नई दिल्ली। ईपीएफओ खाताधारकों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए एक साथ ही पूरा 8.5 फीसदी ब्याज कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में डालने जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ब्याज का यह पैसा इसी महीने के अंत तक पीएफ खाते में आ सकता है। इससे पहले सितंबर में ईपीएफओ ने ब्याज के इस पैसे का भुगतान 2 किस्तों में करने का इरादा बनाया था। उस समय तय किया गया था कि पहली किस्त के रूप में 8.15 फीसद और दूसरी किस्त के रूप में 0.35 फीसद ब्याज खाते में डाला जाएगा।

श्रम मंत्रालय ने भेजा है प्रस्ताव
समाचार एजेंजी पीटीआई के अनुासर श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि ईपीएफओ वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज देने जा रहा है। उम्मीद है कि वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव को कुछ दिनों के अंदर ही मंजूरी दे सकता है। जैसे ही यह मंजूरी मिलेगी यह ब्याज खाताधारकों के खाते में भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि दिसंबर में ही कर्मचारियों के पीएफ खातों में पूरा ब्याज ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
मांगा गया था स्पष्टीकरण
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि वित्त मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर पर स्पष्टीकरण मांगा था। मार्च, 2020 में ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) ने 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज को मंजूरी दे दी थी। सीबीटी के अध्यक्ष श्रम मंत्री होते हैं, जो अभी संतोष गंगवार हैं। इसके बाद सितंबर में सीबीटी की वर्चुअल मीटिंग में ईपीएफओ ने पिछले वित्त वर्ष में 8.5 फीसदी ब्याज के भुगतान पर अंतिम मुहर लगा दी थी। लेकिन सीबीटी ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इसे 2 किस्तों में देने का फैसला किया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
