EPFO News: एम्लॉइज प्रोविडेंड फंड ऑर्गेनाइजेशन ने हाल ही में जानकारी दी है कि पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए ऑटो सेटलमेंट मोड की पीएफ निकासी से जुड़ा बदलाव किया जा सकता है। एडवांस क्लेम के लिए केंद्र सरकार के द्वारा पीएफ निकासी के ऑटो सेटलमेंट मोड की लिमिट को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है।

ऑटो सेटेलमेंट मोड में क्लेम लिमिट (EPFO Auto Settlement advance claim)
न्यूज एजेंसी एनआई के अनुसार, श्रम और रोजगार मंत्रालय के सचिव सुमिता डावरा ने जानकारी दी है कि ईपीएफओ की कार्यकारी समिति की 113 वीं मीटिंग में इस प्रपोजल को मंजूरी दी है। इसके बाद अब यह प्रस्ताव सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज(सीबीटी) के पास जाएगा और इसके बाद यहां से जब मंजूरी मिलेगी तो एंप्लाई बिना मैनुअल वेरिफिकेशन के पीएफ अकाउंट से 5 लाख रुपये तक की निकासी कर पाएंगे।
इससे पहले मई 2024 में ईपीएफओ ने ऑटो सेटेलमेंट मोड में क्लेम लिमिट को 50,000 रुपये बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया था।
पीएफ के करोड़ों मेंबर्स को होगा फायदा (EPFO latest news)
इस बदलाव का पीएफ के करोड़ों मेंबर्स का फायदा उठा सकते हैं। इससे ईपीएफओ सदस्यों का 1 लाख रुपये तक का ऑटो क्लेम होता है। इससे ज्यादा की निकासी पर ईपीएफओ अधिकारियों को मैनुअल तरीके से प्रोसेस करनी होती है। ऑटो सेटेमेंट क्लेम मोड अब तक यह सुविधा सिर्फ बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति तक सीमित थी, लेकिन अब इसे शिक्षा, शादी और घर खरीदने जैसे तीन नए क्षेत्रों में भी लागू कर दिया गया है।
ईपीएफओ मेंबर्स को जल्द मिलेगी यूपीआई की सुविधा (PF Claim news)
ईपीएफओ मेंबर्स को जल्द ही UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू कर सकता है। EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब PF निकालने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए काम कर रहा है। अभी ऑनलाइन दावा करने के बाद पैसे मिलने में कई दिन या हफ्ते लग जाते हैं, लेकिन अब EPFO को UPI प्रोसेस से जोड़ने जा रहा है, जिससे पैसा निकालना तेज और आसान होगा।
यह नई सुविधा मेंबर्स के लिए मई 2025 के अंत या जून की शुरुआत तक शुरू हो सकती है। इससे लोग आसानी से यूपीआई के माध्यम से पैसों को निकाल सकेंगे। इसके बारे में श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावर ने जानकारी दी थी कि अब कर्मचारी इमरजेंसी में 1 लाख रुपये तक की रकम तुरंत निकाल सकेंगे।
इसके अलावा, मेंबर्स अब सीधे यूपीआई (UPI) प्लेटफॉर्म पर अपना पीएफ बैलेंस देख सकेंगे और बिना किसी देरी के अपनी पसंद के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन स्थितियों में मददगार होगी, जब पैसों की तुरंत जरूरत हो।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
