नयी दिल्ली। क्या आपको भी ईपीएफ राशि पर ब्याज का पैसा नहीं मिला? अगर नहीं मिला है तो आप ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं हैं। असल में देश भर के करीब 40-50 लाख लोगों को ईपीएफ राशि पर ब्याज का पैसा नहीं मिला। इन सभी लोगों को ईपीएफ ब्याज का पैसा मिलने में कुछ और दिन लग सकते हैं। बता दें कि सरकार ने अलग-अलग खातों में ईपीएफ खातों 8.5 फीसदी ब्याज जमा क्रेडिट कर दिया। मगर बहुत से लोगों को अभी भी पैसा नहीं मिला है।
सॉफ्टवेयर की दिक्कत पड़ी भारी
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार सॉफ्टवेयर की दिक्कत के कारण 50 लाख लोगों को ईपीएफ पर ब्याज का पैसा नहीं मिला। तकनीकी दिक्कत के चलते इन लोगों के खातों में ब्याज का पैसा नहीं पहुंच सका है। कहा जा रहा है कि ऐसे लोगों को आगामी 15-20 दिनों में ईपीएफ ब्याज का पैसा दे दिया जाएगा। असल में यदि किसी कंपनी के एक व्यक्ति के ईपीएफ खाते में कोई गड़बड़ी है तो इसके चलते कंपनी के सभी लोगों के खातों में ब्याज का पैसा क्रेडिट नहीं हो रहा है।
मिलेगा ज्यादा ब्याज
पहली बात कि जिन लोगों को ब्याज का पैसा नहीं मिला उन लोगों के खातों में पैसा पहुंचाए जाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सॉफ्टवेयर में आई कमी को दूसरे करने पर काम जारी है। दूसरी बात ऐसे लोगों को ब्याज दिए जाने में जितने अधिक दिन लगेंगे उतने ही अधिक दिनों का ब्याज भी दिया जाएगा। बता दें कि सरकार ने 31 दिसंबर 2020 को ईपीएफ खातों में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ब्याज राशि क्रेडिट करने का ऐलान किया था।
दिया गया एक साथ ब्याज
श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा था कि ईपीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज राशि एक साथ दी जाएगी। पहले सरकार ने ये पैसा दो किस्तों में देने का ऐलान किया था। तब कहा गया था कि 8.15 फीसदी और 0.35 फीसदी की दो किस्तें दी जाएंगी। मगर बाद में एकमुश्त पैसा देने का फैसला किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में करीब 6.5 करोड़ ईपीएफ खाताधारक हैं।
ऐसे चेक करें बैलेंस
यदि आप अपना ईपीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले ईपीएफओ पोर्टल (epfindia.gov.in) पर जाएं। यहां अपनी भविष्य निधि (पीएफ) पासबुक देखने के लिए आपको ईपीएफ अकाउंट को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के साथ लिंक करना होगा। फिर आप वेबसाइट से ईपीएफ पासबुक डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। ईपीएफओ पोर्टल पर लॉग इन करें, फिर Our Services के तहत For Employees पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Services के तहत Member Passbook पर क्लिक करना है। ये आपको नये पेज पर (passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp) पर ले जाएगा और आपका ईपीएफ बैलेंस डिस्प्ले करेगा।
ये है बैलेंस चेक करने का आसान तरीका
ईपीएफ खाताधारक उमंग ऐप की मदद से भी अपना पीएफ बैलेंस मोबाइल फोन पर चेक कर सकते हैं। यदि आपका ईपीएफ खाता यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत है तो आप मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें। आपको पीएफ खाते की डिटेल लेटेस्ट योगदान और बैलेंस राशि की जानकारी मिल जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications