नई दिल्ली, सितंबर 13। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। यूएएन को आधार से लिंक करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मगर ये डेडलाइन सभी पीएफ खाताधारकों के लिए नहीं बढ़ी है। बल्कि उत्तर-पूर्व और कुछ कैटेगरी के प्रतिष्ठानों के लिए इस डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया है। बाकी ग्राहकों के लिए यूएएन को आधार से 30 सितंबर तक लिंक करना होगा।
1 सितंबर तक था मौका
पहले यूएएन को आधार से लिंक करने की समय सीमा 1 सितंबर थी। आपको बता दें कि एम्प्लोयर द्वारा यूएएन नंबर दिया जाता है तो खाताधारक के प्रत्येक पीएफ खाते की डिटेल एक ही जगह रहती है, जिसमें उसकी बैंक डिटेल भी होती है। इससे एक ही बार में ज्यादा जानकारी देखी और प्रोसेस की जा सकती है। अगर आपने अभी तक यूएएन को आधार से लिंक नहीं किया है तो जान लीजिए कि यूएएन को आधार से चार तरीकों से लिंक किया जा सकता है।
ये हैं 4 तरीके
पहला तरीका मेंबर सर्विस पोर्टल के माध्यम से, दूसरा उमंग ऐप के माध्यम से, तीसरा ईपीएफओ के ई-केवाईसी पोर्टल पर ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से और चौथा ईपीएफओ के ई-केवाईसी पोर्टल पर बायोमेट्रिक क्रेडेंशियल के माध्यम से।
मेंबर ई-सेवा पोर्टल
ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा पोर्टल (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/) पर जाएं। वहां यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। 'मैनेज' टैब सर्च करें और केवाईसी पर क्लिक करें। यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा। 'एड केवाईसी' पर जाएं और अपना आधार नंबर और पैन नंबर (पैन) दर्ज करें। यहां आपको पेंडिंग केवाईसी टैब में अपनी डिटेल दिखाई देगी। यहां से ईपीएफओ लिंकिंग को मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद आपकी आधार जानकारी अप्रूव्ड केवाईसी टैब में आ जाएगी और इस तरह आपका आधार ईपीएफ से लिंक हो जाएगा।
ये एक और रास्ता है
सबसे पहले epfindia.gov.in पर जाएं। फिर वहां ऑनलाइन सर्विसेज में आपरो ई-केवाईसी पोर्टल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें। इससे ओटीपी जनरेट होगा। आपको फिर से आधार नंबर दर्ज करना होगा और फिर ओटीपी वेरिफाइ करना होगा। ओटीपी, आधार नंबर और तीन बार मोबाइल फोन नंबर डालने के बाद आपका आधार पीएफ खाते से लिंक कर दिया जाएगा।
उमंग से ऐसे करें लिंक
उमंग ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड करें। यदि आप पहले से रजिस्टर हैं तो अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर एमपिन या ओटीपी दर्ज करें और लॉगिन करें और "प्रोसीड" पर क्लिक करें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें। ऐप का उपयोग जारी रखने के लिए, आपको एक एमपिन सेट करना होगा। एमपिन सेट करें, और आप उमंग ऐप में लॉग इन हो जाएंगे। एक बार लॉग इन करने के बाद, "ऑल सर्विसेज टैब" पर जाएं और "ईपीएफओ" चुनें।
ये है बाकी प्रोसेस
ईपीएफओ सेक्शन के तहत, "ई-केवाईसी सर्विसेज" पर क्लिक करें। इसके तहत आधार सीडिंग विकल्प चुनें। अब अपना यूएएन दर्ज करें और "ओटीपी प्राप्त करें" पर क्लिक करें। आपको ईपीएफ खाते के साथ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। अपनी आधार डिटेल दर्ज करें। अब आपको फिर से अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। एक बार ओटीपी वेरिफाई हो जाने के बाद, आपका आधार आपके यूएएन से लिंक हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications