नई दिल्ली, जून 4। केंद्र की मोदी सरकार ने 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.1 फीसदी ब्याज को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद ब्याज दर नोटिफाई कर दी जाती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए कर्मचारियों के पीएफ फंड पर ब्याज दर को 40 साल के निचले स्तर 8.1 फीसदी पर कर दिया है। वहीं पिछले वर्ष में यह ब्याज दर 8.5 प्रतिशत थी। यह 1977-78 के बाद से रिटायरमेंट फंड में जमा की गई सबसे कम ब्याज दर होने वाली है। उस वर्ष कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर 8 फीसदी थी। इससे कर्मचारी को पीएफ फंड पर ब्याज कम मिलेगा, जिससे उसे रिटायरमेंट पर कम पैसा मिल पाएगा। आइये साथ में यह भी जानते हैं कि कब 12 फीसदी तक मिलता था ब्याज।

कैसे होती है पीएफ पर ब्याज की गणना
ईपीएफओ सालाना आधार पर ब्याज दर को तय करता है। ब्याज दर बाजार की स्थितियों पर निर्भर करती है और वित्त मंत्रालय की तरफ से इसकी समीक्षा की जाती है। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.1 फीसदी पर रखा गया है। ईपीएफओ अपने एनुअल एक्रुअल्स का 85 प्रतिशत सरकारी सिक्योरिटीज और बांड्स सहित अन्य जगहों पर निवेश करता है और बाकी 15 प्रतिशत ईटीएफ के माध्यम से इक्विटी में निवेश करता है। डेबिट और इक्विटी दोनों से होने वाली आय का उपयोग ब्याज भुगतान की गणना के लिए किया जाता है।
ईपीएफओ में पैसा जमा होने का नियम
कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता को जोड़कर जो राशि बनती है, उसका 12 फीसदी हिस्सा उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। कंपनी के 12 फीसदी कंट्रीब्यूशन में से 3.67 फीसदी कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में जाता है और बाकी के 8.33 फीसदी कर्मचारी पेंशन स्कीम में जाता है। बता दें कि कंपनी का योगदान दो हिस्सों में बंटा होता है, एक हिस्सा पेंशन फंड यानी ईपीएस में जाता एवं दूसरा हिस्सा ईपीएफ में जाता है।
जानिए पीएफ का ब्याज दर का इतिहास
2019-20 में 8.5 फीसदी
2018-19 में 8.65 फीसदी
2017-18 में 8.55 फीसदी
2016-17 में 8.65 फीसदी
2015-16 में 8.8 फीसदी
2014-2015 में 8.75 फीसदी
2013-2014 में 8.75 फीसदी
2012-13 में 8.5 फीसदी
2011-12 में 8.25 फीसदी
2010-11 में 9.5 फीसदी
जानिए पीएफ का ब्याज दर का इतिहास
2009-10 में 8.5 फीसदी
2008-09 में 8.5 फीसदी
2007-08 में 8.5 फीसदी
2006-07 में 8.5 फीसदी
2005-06 में 8.5 फीसदी
2004-05 में 9.5 फीसदी
2003-04 में 9.5 फीसदी
2002-03 में 9.5 फीसदी
2001-02 में 9.5 फीसदी
2000-01 में 11 फीसदी
जानिए पीएफ का ब्याज दर का इतिहास
1999-2000 में 12 फीसदी
1998-99 में 12 फीसदी
1997-98 में 12 फीसदी
1996-97 में 12 फीसदी
1995-96 में 12 फीसदी
1994-95 में 12 फीसदी
1993-94 में 12 फीसदी
1992-93 में 12 फीसदी
1991-92 में 12 फीसदी
1990-91 में 12 फीसदी
जानिए पीएफ का ब्याज दर का इतिहास
1989-90 में 12 फीसदी
1988-89 में 11.8 फीसदी
1987-88 में 11.5 फीसदी
1986-87 में 11 फीसदी
1985-86 में 10.15 फीसदी
1984-85 में 9.9 फीसदी
1983-84 में 9.15 फीसदी
1982-83 में 8.75 फीसदी
1981-82 में 8.5 फीसदी
जानिए पीएफ का ब्याज दर का इतिहास
1979-80 में 8.25 फीसदी
1978-79 में 8.25 फीसदी और इसके अलावा 0.5 फीसदी बोनस भी मिलता था
1977-78 में 8.00 फीसदी
1976-77 में 7.50 फीसदी
1975-76 में 7.00 फीसदी
1974-75 में 6.50 फीसदी
1973-74 में 6.00 फीसदी
1972-73 में 6.00 फीसदी
1971-72 में 5.80 फीसदी
1970-71 में 5.70 फीसदी
जानिए पीएफ का ब्याज दर का इतिहास
1969-70 में 5.50 फीसदी
1968-69 में 5.25 फीसदी
1967-68 में 5.00 फीसदी
1966-67 में 4.75 फीसदी
1965-66 में 4.50 फीसदी
1964-65 में 4.25 फीसदी
1963-64 में 4.00 फीसदी
1962-63 में 3.75 फीसदी
1961-62 में 3.75 फीसदी
जानिए पीएफ का ब्याज दर का इतिहास
1960-61 में 3.75 फीसदी
1959-60 में 3.75 फीसदी
1958-59 में 3.75 फीसदी
1957-58 में 3.75 फीसदी
1956-57 में 3.50 फीसदी
1955-56 में 3.50 फीसदी
1954-55 में 3.00 फीसदी
1953-54 में 3.00 फीसदी
1952-53 में 3.00 फीसदी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications