EPFO News: अगर किसी पेंशनधारक का पीपीओ नंबर गुम हो गया है तो उसकी पेंशन रुक सकती है। पेंशन रुकने से आदमी की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ईपीएफओ एम्पलॉई पेंशन स्कीम के के अंदर आने वाले पेंशनधारकों को एक यूनिक नंबर जारी करता है। इस नंबर को पेंशन पेमेंट ऑर्डर(PPO) कहा जाता है। पीपीओ की मदद से ही पेंशन मिलती है। इस खास नंबर को दोबार आसानी से हासिल किया जा सकता है।
आवश्यक होता है पीपीओ नंबर
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पीपीओ नंबर जारी करता है। इस नंबर के बिना पेंशन मिल पाना मुश्किल है। इसलिए सभी पेंशनर्स के पास इसका होना बहुत जरूरी है। ईपीएफओ कर्मचारी की पहचान के लिए यह यूनिक नंबर जारी करता है। इसकी मदद से लाभार्थी पंशन स्टेटस आसानी से चेक कर सकता है। चलिए दोबारा पीपीओ नंबर पाने की प्रक्रिया को समझते हैं।
क्या है आवेदन की प्रक्रिया
1. सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की अधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाएं
2. यहा होम पेज से 'ऑनलाइन सर्विसेज' सेक्शन में 'Pensioners Portal' के विकल्प को चुने
3. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहा 'Know Your PPO No' के विकल्प पर क्लिक करें
4. यहां आपको अपना वह अकाउंट नंबर भरना होगा जिसमें पेंशन आती है। पीएफ नंबर से भी काम चल सकता है
5. डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
6. इस प्रक्रिया के बाद आपकों आपका पीपीओ नंबर स्क्रीन पर दिखेगा
पीपीओ नंबर है जरूरी
- 12 अंकों का यह यूनिक नंबर आपके लिए रेफरेंस का काम करता है
- इस के माध्यम से सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस में संपर्क किया जाता है
- PPO नंबर की मदद से एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रासफर हो सकती है पेंशन खाता
- पेंशन संबंधित किसी भी शिकायत में आता है काम
- पेंशन स्टेटस की जानकारी के लिए पीपीओ की होती है जरूरत
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications