EPFO News: एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने फरवरी 2024 में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25% की ब्याज दर का ऐलान किया था। हालांकि, अभी तक सभी EPF खाताधारकों के अकाउंट में यह ब्याज रकम ट्रांसफर नहीं की गई है। कई मेंबर्स अब भी इंतजार कर रहे हैं कि उनके खाते में यह राशि कब आएगी।

क्या EPF का ब्याज देर से जमा होने पर कर्मचारियों को होता है नुकसान?
EPF ब्याज जमा में देरी आमतौर पर एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस की वजह से हो सकती है। जब तक सरकार इसकी आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) जारी नहीं करती, तब तक EPFO ब्याज की राशि खातों में ट्रांसफर नहीं करता। यही वजह है कि हर साल ब्याज आने में कुछ समय लगता है।
हालांकि, इसका असर आपके कुल रिटर्न पर नहीं पड़ता। EPF योजना 1952 के पैरा 60 के अनुसार, ब्याज की कैलकुलेशन हर महीने के अंतिम दिन के बैलेंस पर की जाती है, लेकिन इसका भुगतान पूरे फाइनेंशियल ईयर के अंत में एकमुश्त किया जाता है।
इसका मतलब यह है कि ब्याज जमा भले ही देर से हो, लेकिन उसकी कैलकुलेशन हर महीने के बैलेंस पर पहले ही हो जाती है, इसलिए EPF सदस्य को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होता। ब्याज की पूरी रकम, जिसमें हर महीने की कैलकुलेशन शामिल होती है, अंत में आपके खाते में क्रेडिट कर दी जाती है।
ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस
UMANG ऐप से EPF बैलेंस चेक करने का तरीका-
UMANG ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड और इंस्टॉल करें (Google Play Store या App Store से आप ऐप डाउनलोड कर सकते हैं)
- ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें
- मेन्यू में से "EPFO" ऑप्शन चुनें
- फिर "View Passbook" पर क्लिक करें
- अब अपना UAN (Universal Account Number) दर्ज करें और Get OTP पर टैप करें
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और Login पर क्लिक करें
- इसके बाद आप अपनी EPF पासबुक और बैलेंस की डिटेल्स स्क्रीन पर देख सकते हैं।
EPFO पोर्टल से EPF पासबुक चेक करें का प्रोसेस-
- सबसे पहले EPFO की वेबसाइट पर जाएं।
- "Services" मेन्यू में से "For Employees" सेक्शन सेलेक्ट करें।
- इसमें "Member Passbook" पर क्लिक करें (या सीधे passbook.epfindia.gov.in पर जाएं)
- अब अपना UAN नंबर और पासवर्ड भरें।
- लॉगिन के बाद, आपकी सभी कंपनियों की EPF पासबुक लिस्ट दिखाई देगी
- किसी एक कंपनी के नाम पर क्लिक करके आप उसकी पासबुक और बैलेंस देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications