PF Withdrawal Online Process: ईपीएफओ(कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने प्रॉविडेंट फंड) ने पीएफ फंड निकालने के प्रोसेस को और आसान कर दिया है। प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने के लिए अब आपको कैंसिल चेक की जरूरत नहीं होगी यानी पीएफ फंड को ऑनलाइन अगर आप निकालेंगे तो कैंसिल चेक को अपलोड नहीं करना पड़ेगा और न ही आपको कंपनी या एंप्लायर से मंजूरी लेनी होगी। अब बिना किसी चेक या कंपनी की मंजूरी के बिना आप ऑनलाइन पीएफ से पैसे निकालने के लिए के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का प्रोसेस होगा आसान (EPFO online pf withdrawal process)
पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने के लिए कैंसिल चेक की फोटो या पासबुक की फोटो को अपलोड करना जरूरी होता था लेकिन अब ईपीएफओ के इस ऐलान के बाद से सभी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि कैंसिल चेक की फोटो अब अपलोड नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही, बैंक अकाउंट वैरिफिकेशन के लिए अब कंपनी की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। इससे पीएफ फंड निकासी का प्रोसेस भी जल्दी पूरा हो जाएगा।
सरकार ने दी ये जानकारी (PF Withdrawal Documents)
लेबर मिनिस्ट्री के अनुसार, अब इस डॉक्यूमेंट की जरूरत इसलिए नहीं है क्योंकि जब पीएफ अकाउंट खोला जाता है तभी आपका बैंक अकाउंट और आधार पहले से ही वेरिफाई हो चुका होता है। इसलिए कोई डॉक्यूमेंट अपलोड करने का अब निकासी के प्रोसेस में झंझट नहीं होगा। साथ ही, कर्मचारी को अब कंपनी से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी।ऑनलाइन में ये सभी प्रोसेस खुद से हो सकेंगे।
ऐसे भी निकाल सकेंगे पैसे (PF withdrawal process news)
EPFO के जरिए यूपीआई की मदद से PF क्लेम की प्रक्रिया को और तेज करने की पूरी तैयारी कर चुका है। अब यूपीआई के जरिए भी पीएफ के पैसे आसानी से निकाले जा सकेंगे। EPFO ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( NPCI) से सुझाव लेकर प्रपोजल तैयार करा है और ये मई के अंत तक UPI फ्रंटएंड टेस्टिंग के बाद लॉन्च होगा। इसके अलावा पीएफ का पैसा एटीएम से निकालने की सुविधा भी कुछ ही महीनों में शुरू हो जाएगी। हालांकि, अगर पीएफ अकाउंट सीधे यूपीआई से लिंक हो जाएगा तो एटीएम सुविधा का भी लोग कम ही यूज करेंगे।
पीएफ फंड निकालने का प्रोसेस
- पीएफ निकालने के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें।
- फिर आपको राइट साइड पर यूएएन और पासवर्ड और कैप्चा भरें।
- अब आपके पास OTP आएगा इस भरकर सबमिट करें।
- अगले पेज पर ऑनलाइन सर्विसेस के टैब पर क्लिक करें।
- फिर ड्रॉप-डाउन सूची से Form (फॉर्म -31,19 और 10C) को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर भरकर इसे वेरिफाई करके सबमिट करना होगा।
- अगले पेज पर फॉर्म नंबर 31 को सेलेक्ट करें। इ
- सके बाद अगले पेज पर कितना पैसा निकालना है, क्यों निकालना है और अपना पता आदि डिटेल्स भर दें।
- इसके बाद इन डिटेल्स को वेरिफाई करके गेट आधार ओटीपी पर क्लिक करते ही आपका क्लेम सबमिट हो जाएगा।
- इसमें आपको कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की फोटो अपलोड नहीं करनी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
