EPFO Rules 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए हमेशा हर संभव मदद उपलब्ध कराने की कोशिश में रहता है, ताकि इससे जुड़े हुए लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। एक बार फिर EPFO ने करोड़ों सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

इस बदलाव में अपनी प्रोफाइल अपडेट करना हो या फिर नौकरी चेंज करने पर PF ट्रांसफर करना। इस बदलाव के बाद सदस्यों को पहले के मुकाबले अब ज्यादा सुविधा मिल पाएंगी। EPFO ने इस बदलाव के माध्यम से कर्मचारियों ज्यादा सुविधा मुहैया कराना है। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन से बदलाव हुए है।
प्रोफाइल अपडेट अब कुछ क्लिक में
अगर आपका UAN (Universal Account Number) आधार से जुड़ा हुआ है, तो अब आप अपने नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग या माता-पिता का नाम खुद से ऑनलाइन बदल सकते हैं। इस काम के लिए पहले कई डॉक्यूमेंट और एंप्लॉयर की मंजूरी लगती थी, लेकिन अब वो ज़रूरी नहीं रहा।
अगर आपका UAN बहुत पुराना है (1 अक्टूबर 2017 से पहले का) तो कुछ मामलों में आपको अपने ऑफिस या एंप्लॉयर से मंजूरी लेनी पड़ सकती है।
जॉब बदलने पर PF ट्रांसफर खुद हो जाएगा
अब जब आप नौकरी बदलते हैं, तो PF का पैसा नए अकाउंट में ट्रांसफर करवाना पहले की तरह पेचीदा नहीं है। EPFO के नए नियमों के मुताबिक कई मामलों में अब न पुराने एंप्लॉयर की मंजूरी लगेगी और न ही नए की। यानी यह काम अब खुद-ब-खुद सिस्टम में हो जाएगा।
जॉइंट डिक्लेरेशन प्रोसेस हुआ और आसान
16 जनवरी 2025 को EPFO ने जॉइंट डिक्लेरेशन के नए नियम लागू किए हैं, जिससे जानकारी अपडेट करना और ज्यादा सुविधाजनक हो गया है। अब सदस्यों को 3 कैटेगरी में बांटा गया है।
नए आधार लिंक UAN वाले सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पुराने लेकिन आधार वेरिफाइड UAN वाले इन्हें भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी।
UAN न होने पर उन्हें अभी भी फिजिकल फॉर्म भरकर बदलाव करना होगा।
अब पेंशन पेमेंट देशभर में किसी भी बैंक खाते में
1 जनवरी 2025 से EPFO ने Centralised Pension Payment System (CPPS) लॉन्च किया है। इसका मतलब अब पेंशन NPCI सिस्टम के जरिए सीधे उस बैंक खाते में जाएगी जिसे आपने चुना है चाहे वो देश के किसी भी हिस्से में हो।
इस बदलाव से अब अलग-अलग रीजनल EPFO ऑफिसों के बीच PPO ट्रांसफर की जरूरत नहीं रहेगी। साथ ही PPO जारी करते समय UAN से लिंक होना जरूरी होगा, ताकि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र आसानी से मान्य हो सके।
ज्यादा पेंशन वालों के लिए भी बने साफ नियम
EPFO ने उन लोगों के लिए भी दिशा-निर्देश तय किए हैं जो अधिक सैलरी पर आधारित पेंशन लेना चाहते हैं। अब सभी कर्मचारियों के लिए एक जैसे नियम लागू होंगे। अगर कोई संस्था EPFO की छूट के तहत आती है, तो उसे अपने ट्रस्ट नियमों का पूरा पालन करना होगा। बकाया और एरियर के निपटारे की प्रक्रिया अब अलग से की जाएगी।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications