EPFO Interest Rate Hike: ईपीएफओ(EPFO) मेंबर्स के लिए जल्द खुशखबरी आ सकती है। सरकार भी सैलरी क्लास के लिए बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही है और इससे सीधा फायदा करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में लोगों को ईपीएफओ में जमा पैसे पर ज्यादा ब्याज मिलने की उम्मीद है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

पीएफ पर बढ़ सकती है ब्याज दरें (PF Interest Rate Hike)
जल्द ही सरकार पीएफ पर ब्याज दरें बढ़ा सकती है, जिससे लोगों की बचत अधिक होगी। 28 फरवरी को होने EPFO की अगली बोर्ड मीटिंग पर सबका ध्यान होने वाला है। प्रोविडेंट फंड से संबंधित सभी फैसले EPFO की इस मीटिंग में होते हैं और ऐसे में ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला भी लिया जा सकता है।
मौजूदा समय पर पीएफ की ब्याज दरें (EPFO News)
इससे पहले लगातार 2 साल से सरकार ने ईपीएफओ पर ब्याज बढ़ाया है और साल 2022-23 में पीएफ पर ब्याज दरों को रिवाइज किया गया था और इसे बढ़ाकर 8.15 कर दिया गया था। वहीं, साल 23-24 में इसमें फिर बदलाव किया गया और इसे बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया गया। मौजूदा समय में पीएफ पर 8.25 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
वैसे तो सरकार ने अभी तक ईपीएफओ पर ब्याज दरों को बढ़ाने की बात नहीं की है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार भी सरकार ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो सैलरीड क्लास को बड़ा फायदा होगा। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 के लिए इंटरेस्ट रेट को 8.25% के करीब रखा सकता है।
ईपीएफओ के 7 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर
फिलहाल ईपीएफओ के 7 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और निजी सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए ईपीएफओ को काफी अहम माना जाता है क्योंकि इससे नौकरीपेशे लोगों के लिए रिटायरमेंट के बाद पैसों की परेशानी नहीं होती है और उनके पास एक बड़ा फंड होता है जिसका इस्तेमाल वह रिटायरमेंट के बाद आराम से कर सकते हैं। पीएफ फंड के लिए उनकी सैलरी से हर महीने एक तय हिस्सा काटा जाता है और नियोक्ता की तरफ से भी पीएफ में योगदान किया जाता है। घर बनाने से लेकर शादी तक के लिए पीएफ के पैसों की निकासी किया जा सकता है।
आखिर क्या हैं पीएफ में निवेश के फायदे?
पब्लिक प्रोविडेंट फंड EEE कैटेगरी वाली स्कीम है। इसमें निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक की छूट ली जा सकती है। PPF की सबसे खास बात यही है कि स्कीम में कमाया गया ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा भी पूरी तरह से टैक्स फ्री रहता है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications