नयी दिल्ली। ईपीएफ अकाउंट में मासिक योगदान करने वलों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल ईपीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर में कटौती हो सकती है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के करीब 6 करोड़ ग्राहकों को नुकसान होगा। असल में कोरोना काल में ईपीएफओ से बड़ी संख्या में पैसा निकाला गया, जबकि योगदान कम हुआ, क्योंकि बहुत से लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। इसका नुकसान अब सभी ईपीएफओ ग्राहकों को उठाना पड़ेगा। दूसरे पिछले कुछ सालों में गिरती ब्याज दरों से ईपीएफओ की कमाई भी घटी है। असल में ईपीएफओ ईपीएफ योगदान में आने वाले पैसे को निवेश करता है। इस पर मिलने वाले रिटर्न से ही ग्राहकों को ब्याज दिया जाता है।
2019-20 में ब्याज दर
वित्त वर्ष 2019-20 में ईपीएफओ ने ईपीएफ पर 8.5 फीसदी दर तय की थी। ये पिछले सात सालों में सबसे कम ब्याज दर रही। अब 2020-21 के लिए और कटौती की जा सकती है। इससे पहले 2018-19 में ग्राहकों को 8.65 फीसदी ब्याज दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की बैठक 4 मार्च को होगी, जिसमें 2020-21 के लिए ब्याज दर पर फैसला लिया जा सकता है।
ग्राहकों ने कितने पैसे निकाले
चालू वित्त वर्ष में दिसंबर 2020 तक करीब 2 करोड़ ईपीएफओ ग्राहकों ने 73,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये ईपीएफ से निकाले। माना जा रहा है कि 31 मार्च तक (वित्त वर्ष 2020-21 की समाप्ति की तारीख) इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले वित्त वर्ष 2018-19 में 1.67 करेाड़ ग्राहकों ने 81,200 करोड़ रु की राशि निकाली थी।
कहां होता है निवेश
ईपीएफओ ईटीएफ में अपने पास आने वाली करीब 15 फीसदी राशि का निवेश करता है। ईपीएफओ को इक्विटी में ही नुकसान हुआ। कोरोना काल में वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान ईपीएफओ को इक्विटी निवेश -8.3 फीसदी का रिटर्न मिला। यानी इसकी पूंजी घट गयी। वहीं वित्त वर्ष 2018-19 में ईपीएफओ को इक्विटी निवेश पर 14.7 फीसदी का दमदार रिटर्न मिला था।
नहीं मिला ब्याज का पैसा
इस समय वित्त वर्ष 2019-20 के लिए देश भर के करीब 40-50 लाख लोगों को ईपीएफ राशि पर ब्याज का पैसा नहीं मिला है। ऐसे लोगों को ईपीएफ ब्याज का पैसा मिलने में कुछ दिन लग सकते हैं। सरकार ने अलग-अलग खातों में ईपीएफ खातों 8.5 फीसदी ब्याज जमा क्रेडिट कर दिया, मगर सबको ये पैसा नहीं मिल पाया। सॉफ्टवेयर की दिक्कत के कारण 50 लाख लोगों को ईपीएफ पर ब्याज का पैसा नहीं मिला। तकनीकी दिक्कत के चलते इन लोगों के खातों में ब्याज का पैसा नहीं पहुंच सका है।
पैसा नहीं मिला तो करें शिकायत
ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट (epfindia.gov.in) पर लॉग इन करके अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। अगर आपको ब्याज का पैसा न मिला हो तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। www.epfigms.gov.in में Register Grievance पर क्लिक करें। नये पेज पर पीएफ मेंबर पर क्लिक करें । इसके बाद यूएएन नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें। फिर 'गेट डिटेल्स' पर क्लिक करें। यहां आपको पर्सनल डिटेल दिखेगी। ओटीपी लेकर दर्ज करें। फिर आपको पर्सनल डिटेल दर्ज करनी होगी। अब वो पीएफ नंबर दर्ज करें, जिसके मामले में आपको शिकायत करनी है। अब आपको एक पॉप में वे ऑप्शन चुनना होगा जिसके संबंध में आपकी शिकायत है, जिनमें पीएफ ऑफिस, एम्प्लॉयर शामिल हैं। फिर बाकी डिटेल और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इससे आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications