
EPFO Balance Check : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या और इसके तहत किए जाने फाइनेंशियल लेनदेन की वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े संगठनों में से एक है। ये एक रिटायरमेंट फंड बॉडी है, जो श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के तहत आता है। केंद्रीय मंत्रालय ईज ऑफ यूज के लिए ईपीएफओ ग्राहकों के लिए अपनी सेवाओं को अपडेट करता रहता है। जैसे कि अब सब कुछ डिजिटल कर दिया गया है जहां एक सब्सक्राइबर केवल साइन-अप करके ऑनलाइन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से सभी सर्विसेज तक एक्सेस हासिल कर सकता है।
ऑनलाइन मिलती हैं कई सेवाएं
बता दें कि ऑनलाइन केवल बैलेंस चेक करना ही नहीं, ईपीएफ खाताधारकों को ऑनलाइन मोड में अन्य कई सेवाएं उपयोग करने का भी मौका मिलता है। इनमें नौकरी बदलते समय अकाउंट ट्रांसफर और ई-नॉमिनेशन जैसी सेवाएं शामिल हैं। ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए अपना ई-स्टेटमेंट चेक करना काफी आसान है। इससे वे जान सकते हैं कि उनके प्रोविडेंट फंड अकाउंट में उनकी कंपनी योगदान दे भी रही है या नहीं। ई-स्टेटमेंट के जरिए आप बैलेंस चेक करने के अलावा पीएफ अकाउंट नंबर, पेंशन योजना की डिटेल, एम्प्लोयर का नाम और आईडी के साथ ही अन्य डिटेल के बारे में जानने में भी मदद मिलती है। आपके पास ये सारी जानकारी इसलिए भी होनी चाहिए ताकि जब आप अपनी नौकरी बदलें तो आपको अपना पीएफ अकाउंट अपडेट करने यानी नये एम्प्लोयर के साथ उसे जोड़ने में दिक्कत न आए।
ईपीएफ ई-पासबुक ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें
अगर आप अपनी ईपीएफ पासबुक ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको पहले ईपीएफओ वेबसाइट पर रजिस्टर होना होगा। यदि ईपीएफ खाताधारक वहां रजिस्टर्ड है, तो लॉग इन करके ई-पासबुक डाउनलोड हो जाएगी। इसके लिए सबसे पहले epfindia.gov.in पर लॉग इन करें। फिर 'एक्टिवेट यूएएन' पर क्लिक करें, जिससे आपको एक नये पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यूएएन और पैन नंबर जैसी सारी जानकारी दर्ज करें। फिर गेट ऑथोराइजेशन पिन पर क्लिक करें। फिर आप एक नये पेज पर पहुंचेंगे। वहां आपको मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए पिन को वेरिफाई करने को कहा जाएगा। ओटीपी दर्ज करके 'वैलिडेट ओटीपी एंड एक्टिवेट यूएएन' पर क्लिक करें। आपको फिर एसएमएस के जरिए पासवर्ड और पिन मिलेगा। उस पिन से खाते में लॉग इन करें और एक बार लॉग इन करने के बाद आप इसे बदल भी सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद छह घंटे बाद अपनी ईपीएफ पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।
उमंग ऐप से बैलेंस चेक करें
ईपीएफओ के पास रजिस्टर होने के बाद आप उमंग ऐप के माध्यम से भी अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। उमंग ऐप पर व्यू पासबुक ऑप्शन के तहत आपको बैलेंस दिख जाएगा।
फोन नंबर से कैसे चेक करें बैलेंस
बैलेंस चेक करने से आप ये पता कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसा आ रहा है या नहीं। करना आपको यह है कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करें। एक रिंग के बाद यह कॉल अपने आप कट जाएगी। फिर आपको एक मैसेज आ जाएगा, जिसमें आपके बैलेंस की जानकारी होगी। समय-समय पर बैलेंस चेक करते रहें ताकि आपको अपने पीएफ खाते की जानकारी रहे।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications