नई दिल्ली, सितंबर 4। अगर आप एम्पलाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) के सदस्य हो तो फिर आपको पीएफ सेवाओं का उपयोग करने के लिए आपके पीएफ खाता में केवाईसी अपडेट होना जरुरी हैं और यदि आपके पीएफ खाते की केवाईसी कंप्लीट नहीं है तो फिर आप ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं होंगे।
केवाईसी करने की प्रक्रिया बेहद ही सरल है
सभी को पता ही है कि सरकार ने ईपीएफ खाते को आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से लिंक करना जरूरी कर दिया है। ईपीएफओ ने केवाईसी अपडेट प्रक्रिया को बेहद आसान बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर इस सुविधा को शुरू कर दी है।
केवाईसी अपडेट करने के फायदे
ईपीएफ खाते में केवाईसी अपडेट करने के अन्य फायदे भी हैं। जैसे की पैसे निकालने में कम टीडीएस करना, खाते को आसानी से चलाना आदि। ईपीएफ खाते में केवाईसी कैसे अपडेट की जाती है चलिए हम आपको बताते है।
कैसे करें ईपीएफओ खाते में केवाईसी अपडेट
यदि आप ईपीएफओ खाते में केवाईसी को अपडेट करना चाहते है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ईपीएफओ के ऑनलाइन पोर्टल (https://unifiedportal-emp.epfindia.gov.in/epfo/) में लॉगिन करना होगा। उसके बाद आप मैनेज सेक्शन में जाकर केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको स्क्रीन पर अपनी केवाईसी की जानकारी को अपडेट करने का फॉर्म दिखाई देगा। यह पर आप अपनी सारी जानकारी जैसे पैनकार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट और बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें। फिर आप जिस डॉक्यूमेंट को अपडेट करना चाहते है उसको सिलेक्ट करे। डॉक्यूमेंट नंबर डाले डॉक्यूमेंट के अनुसार आपका नाम और अन्य जानकारी जैसे बैंक के मामले में आईएफएससी कोड और पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में एक्सपाइरी तिथि आदि। उसके बाद आप सेव वाले विकल्प पर क्लिक करें। आपकी सारी जानकारी सफलतापूर्वक सेव होने के बाद आपको बता दिया जाएगा। यदि आप किसी इंफोर्मेंशन को अपडेट नही करना चाहते है तो फिर आप डॉक्यूमेंट के आगे X साइन पर क्लिक कर सकते हैं, इससे केवाईसी की प्रक्रिया रद्द हो जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications