नई दिल्ली, सितंबर 10। ईपीएफओ ई-नॉमिनेशन का एक अभियान चला रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पीएफ अकाउंट होल्डर्स के परिवार वालों सोशल तौर पर सुरक्षा प्रदान करना है। हालांकि बहुत कोशिश के बाद भी अधिक मात्रा में पीएफ अकाउंट होल्डर्स ने अभी तक नॉमिनी को ऐड नहीं किया है। सारे पीएफ अकाउंट होल्डर्स अपने अकाउंट में नॉमिनी को जोड़ ले ये ईपीएफओ चाहता है। इसके लिए ईपीएफओ की तरफ से 8 आसान स्टेप्स बताएं गए है। जिनकी सहायता से आसानी से कुछ ही समय में आप अपना ई-नॉमिनेशन कर सकते है।
ये नुकसान होगा यदि नॉमिनी ऐड नहीं होगा तो
अगर अभी भी कोई पीएफ अकाउंट होल्डर नॉमिनी को ऐड नहीं करता है तो उसको बहुत ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नॉमिनी ऐड नहीं करते है तो आपके अकाउंट से पैसों को निकालने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पीएफ खाता धारक सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी में ही अपने खाते से पैसों को निकाल पाएंगे। यदि खाता धारक को किसी अन्य कार्य के लिए पैसों की जरूरत है तो वो पैसे को नहीं निकाल पाएगा।
फायदे नॉमिनी ऐड करने के
अगर आप नॉमिनी ऐड करते हो तो उसके लाभ हम आपको बता दे कि ई-नॉमिनेशन के लिए कोई डेडलाइन को तय नहीं किया गया है। आपके आश्रितों को नॉमिनेशन करने से पेंशन, पीएफ और बीमा जैसी सोशल सिक्योरिटीज का फायदा मिलता है। अब सभी पीएफ अकाउंट होल्डर्स को ईपीएफओ में नॉमिनी को जोड़ना बेहद ही जरूरी है।
आप इस तरह घर पर ही ई-नॉमिनेशन कर सकते है
1.इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2.उसके बाद सर्विस टैब पर जाए और फॉर एम्पलाइज विकल्प का चयन करें।
3.इसके बाद आपको यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
4.आप मैनेज सेक्शन में जाकर लिंक ई-नॉमिनेशन पर क्लिक करना होगा।
5.इसके बाद आपको नॉमिनी का नाम, फोटो और बाकी जानकारियां सबमिट करें उसके बाद सेव वाले बटन पर क्लिक करें। फिर नॉमिनेशन जानकारी पर क्लिक करें और सभी नॉमिनी का शेयर को तय करें।
6. उसके बाद आप सेव ईपीएफ नॉमिनेशन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको ओटीपी को जनरेट करना होगा।
7. फिर साइन इन पर क्लिक करें इसके बाद आपके आधार कार्ड पर लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
8. ओटीपी डाल कर सबमिट कर दे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications