PF Interest Rate: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ गई है। ईपीएफओ(एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की आज 28 फरवरी को हुई मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए पीएफ पर मिलने वाले ब्याज पर फैसला ले लिया है। पीटीआई के अनुसार, ईपीएफओ बोर्ड पैनल ने 2024-25 के लिए ईपीएफ में जमा फंड पर 8.25% ब्याज दर तय की है।

ईपीएफओ की ब्याज दर पर ऐलान (EPFO News)
पिछले साल यानी फरवरी 2024 में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ईपीएफ पर ब्याज दर को 2022-23 में 8.15 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया था। ईपीएफओ द्वारा सबसे अधिक ब्याज अप्रैल साल 2001 में ऑफर किया गया था जोकि 12% पर तय हुआ था।
पीएफ फंड पर नहीं बदलेगा ब्याज (PF Interest Rate 2024-25)
पीएफ फंड पर मिलने वाले ब्याज में कोई भी बदलाव नहीं होगा। EPFO के इस फैसले से करोड़ों खाताधारकों को फायदा भी मिलेगा क्योंकि उनकी बचत पर मिलने वाला ब्याज दर अपरिवर्तित रहेगा। ब्याज दर को अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे लागू किया जाएगा।
इससे पहले आ रही मीडिया रिपोर्ट में ये भी उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार पीएफ पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।
ईपीएफ के करोड़ों सदस्यों को राहत
पिछले हफ्ते में ही ईपीएफओ की निवेश और अकाउंट कमेटी ने संगठन की कमाई और खर्च की समीक्षा की थी। इसमें बोर्ड ने डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया था। इसके बाद अब आज सीबीटी की बैठक में ब्याज दरों पर फैसला आया है। अगर पीएफ फंड पर लगने वाले ब्याज दरों में कटौती होती तो ईपीएफ के करोड़ों सदस्यों को बड़ा झटका लग सकता है। साथ ही, रिटायर्ड लोगों की सेविंग्स पर इसका असर होता। ईपीएफओ के इस फैसले से लोगों को राहत मिली है, अब कर्मचारियों को बचत पर बेहतर रिटर्न की उम्मीद कर रहे थे।
ईपीएफ का कैलकुलेशन समझें (PF Interest Calculation)
क्लियर टैक्स की रिपोर्ट से आप आसानी से ईपीएफ का कैलकुलेशन समझ सकते हैं। मान लीजिए कि,
किसी एंप्लाई (कर्मचारी) का मूल वेतन(basic salary) + महंगाई भत्ता(dearness allowance) = ₹14,000 है।
एंप्लाई(कर्मचारी) का ईपीएफ में कंट्रीब्यूशन = 12% × 14,000 = ₹1,680
एंप्लायर(नियोक्ता) का ईपीएफ में कंट्रीब्यूशन = 3.67% × 14,000 = ₹514
एंप्लायर का EPS योगदान = 8.33% × 14,000 = ₹1,166
कुल EPF योगदान (एंप्लाई + नियोक्ता) = ₹2,194
अब 8.25% हर साल की लागू ब्याज दर के साथ, मासिक ब्याज होगा- 8.25% / 12 = 0.679%
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications