PF Interest Rate: प्राइवेट कर्मचारियों को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। ईपीएफओ(एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की की कल 28 फरवरी को मीटिंग होगी जिसमें फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए पीएफ पर मिलने वाले ब्याज पर फैसला आ सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि इस बार पीएफ में जमा पैसे पर मिलने वाले ब्याज में कटौती हो सकती है।

ईपीएफओ की ब्याज दर पर जल्द होगा ऐलान (EPFO News)
वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ईपीएफओ की ब्याज दर पर ऐलान करेगी। इससे करोड़ों ईपीएफओ मेंबर्स पर प्रभाव पड़ेगा। साथ ही रिटायर्ड बुजुर्गों की सेविंग्स पर मिलने वाले ब्याज पर भी इसका असर होगा। पिछले साल सरकार ने पीएफ की ब्याज दर को 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी किया गया था। कई रिपोर्ट्स आ रही है कि ईपीएफ ब्याज दर में कटौती इस बार हो सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 2022 में 8.10% निर्धारित किया गया था। ईपीएफओ द्वारा सबसे अधिक ब्याज अप्रैल साल 2001 में ऑफर किया गया था जोकि 12% पर तय हुआ था।
पीएफ अकाउंट में किए कौन-कौन करता है योगदान? (EPFO Interest Rate this Year )
ईपीएफ ब्याज दरें कर्मचारियों और एम्प्लायर के द्वारा इंप्लाई के पीएफ अकाउंट में किए गए योगदान पर निर्भर करती है। फिलहाल, कर्मचारी ईपीएफ के तहत अपने बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते पर 12% का एक फिक्स योगदान करते हैं। इसके साथ ही, एम्प्लायर भी समान 12% योगदान करते हैं। हालांकि, इसे दो भागों में डिवाइड किया जाता है। नियोक्ता कर्मचारी पेंशन योजना खाते में 8.33% योगदान करते हैं, और 3.67% ईपीएफ खाते में जोड़ा जाता है।
5.08 मिलियन से ज्यादा के पीएफ क्लेम प्रोसेस (EPFO
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ बोर्ड समिति इस साल ब्याज दर पिछले साल की तुलना में कम कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल के महीनों में बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है। जनवरी तक EPFO ने 2024-25 में ₹2.05 ट्रिलियन के 5.08 मिलियन से ज्यादा के क्लेम प्रोसेस किया है। जबकि 2023-24 में ₹1.82 ट्रिलियन के 44.5 मिलियन से ज्यादा क्लेम सेटलमेंट हुए हैं।
कैसे चेक करें अपना EPF बैलेंस और ब्याज आया या नहीं?
EPF बैलेंस को घर बैठे आप आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए कई सारे ऑप्शन होते हैं। आप उमंग ऐप, EPFO पोर्टल या मोबाइल फोन, मैसेज आदि तरीकों से ये पता लगा सकते हैं कि ईपीएफओ का बैलेंस कितना है और ब्याज मिला है कि नहीं।
1.सबसे पहले EPFO पोर्टल (www.epfindia.gov.in) पर जाएं।
2. फिर E-PassBook ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अब नए पेज पर UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड डाल कर लॉग-इन करें।
4. लॉग इन करने के बाद Passbook के लिए मेंबर आईडी ऑप्शन चुनें।
5. PDF फॉर्मेट में पासबुक मिल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद https://passbook.epfindia.gov.in/ पर जाकर डायरेक्ट पासबुक एक्सेस कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
