EPFO News: EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जून 2025 में EPFO 3.0 लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे कर्मचारियों को अपने PF अकाउंट से पैसा निकालना और भी आसान हो जाए। डीडी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए डिजिटल सिस्टम में सबसे खास बात यह होगी कि खाताधारक UPI या ATM के जरिए सीधे PF से पैसा निकाल सकेंगे।
यह बदलाव मौजूदा निकासी प्रोसेस की तुलना में काफी तेज होगा। EPFO 3.0 के आने से पीएफ से जुड़ी कई सर्विसेस और भी डिजिटल और यूजर फ्रेंडली बनने की उम्मीद है।

EPFO 3.0 से मिलेंगे ये फायदे
EPFO 3.0, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मौजूदा सिस्टम का एक डिजिटल अपग्रेड है। अभी तक अगर किसी को अपना PF फंड निकालना होता है, तो उसे EPFO की वेबसाइट पर लॉगिन करके क्लेम फॉर्म भरना पड़ता है, और फिर फंड मिलने में कई दिन लग जाते हैं। EPFO 3.0 के आने के बाद यह प्रोसेस आसान और तेज हो सकता है।
इस नए सिस्टम में अकाउंटहोव्डर को रियल-टाइम में PF फंड एक्सेस करने की सुविधा मिल सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि ATM या UPI ऐप्स के जरिए भी सीधे PF फंड निकालना आसान हो सकता है। यानी पैसा निकालने के लिए लंबी प्रोसेस से गुजरने की जरूरत नहीं होगी।
ATM और UPI से PF फंड की निकासी कैसे होगी?
इस नई सुविधा को लेकर EPFO की तरफ से कोई आधिकारिक गाइडलाइन जारी नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सर्विस जल्द ही यूजर्स के लिए शुरु हो जाएगी। EPFO अकाउंट को UPI और ATM नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे अकाउंटहोल्डर्स अपने PF खाते से सीधे पैसा निकाल सकें।
UPI ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay, BHIM आदि) के जरिए रियल-टाइम ट्रांजैक्शन की सुविधा मिल सकती है। ATM से निकासी के लिए Aadhaar या PIN आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम लागू किया जा सकता है, ताकि ट्रांजैक्शन सुरक्षित रहें। निकासी के प्रोसेस को सुरक्षित रखने के लिए डेली या मंथली लिमिट तय की जा सकती है, ताकि सिस्टम का दुरुपयोग न हो। इस बदलाव से PF निकालना न सिर्फ आसान बल्कि काफी तेज और डिजिटल हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications