नयी दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने देश का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल लॉन्च किया। इससे भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिनके पास इस तरह का बेहतर क्वालिटी वाला ईंधन है। ईंधन को लॉन्च करते हुए तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एक्सपी100 प्रीमियम पेट्रोल शुरुआत में 10 शहरों में उपलब्ध होगा, जिनमें दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद शामिल है। ये स्पेशल ईंधन आईओसी के चुनिंदा आउटलेट पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये ईंधन उत्तर प्रदेश में आईओसी की मथुरा रिफाइनरी में तैयार और चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर सप्लाई किया जाता है।
कितनी है कीमत
इस समय दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की 82.66 रुपये प्रति लीटर है। मगर 100 ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल की कीमत भारत में 150 रु प्रति लीटर के आस-पास होगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में ये 160 रु प्रति लीटर की कीमत पर बिकेगा। भारत के अलावा ये विशेष ईंधन केवल 6 देशों में बिकता है। इनमें अमेरिका, जर्मनी, ग्रीस, इंडोनेशिया, मलेशिया और इजरायल शामिल हैं। अधिकांश खुदरा स्टेशनों पर, तीन ऑक्टेन ग्रेड की पेशकश की जाती है, जिनमें 87 (रेगुलर), 89 (मिड-ग्रेड) और 91-94 (प्रीमियम) शामिल हैं।
क्या हैं ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल के फायदे
हाई-ऑक्टेन ईंधन लागत कम करने में मदद कर सकता है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार कई लोग इस ईंधन से बेहतर माइलेज मिलने का दावा करते हैं। दूसरा सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे प्रदूषण कम होता है। इसका मतलब है कि ये ईंधन पर्यावरण के अनुकूल है। वाहन निर्माता 100-ऑक्टेन ईंधन से खुश हैं क्योंकि यह ग्रीनहाउस गैसों (जीएचजी) को कम करने में मदद करता है और उन्हें उन वाहनों में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन टैक्स बचाने में मदद करता है जो वे पैदा करते हैं।
ग्राहक और मैन्युफैक्चर दोनों के लिए बढ़िया
परफॉर्मेंस एप्लिकेशन में टोर्क में वृद्धि जो 100-ऑक्टेन ईंधन के साथ होती है वो ग्राहक और मैन्युफैक्चर दोनों के लिए बढ़िया है। ये रिटेलरों को बेहतर मार्जिन भी हासिल करने में मदद करता है। टर्बोचार्ज्ड कारों जैसे हाई-परफॉर्मेंस इंजनों में हाई ऑक्टेन फ्यूल का उपयोग किया जाता है। ऐसी मशीनों में हाई ऑक्टेन फ्यूल की आवश्यकता होती है क्योंकि वे समय से पहले बर्न नहीं होते हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने हाल ही में ऑक्टेन 99 लॉन्च किया था और अब आईओसी ने एक्सपी 100 पेश किया है।
आगे किन शहरों में किया जाएगा लॉन्च
फिलहाल 10 शहरों के बाद अगले चरण में इस ईंधन को आईओसी कुछ और शहरों में पेश करेगी। इनमें चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और कोलकाता शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications