Upcoming IPO This Week: आईपीओ बाजार में एक और पब्लिक इश्यू खुलने के लिए तैयार है. सीवेज ट्रीटमेंट और सीवरेज टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स में फोकस्ड कंपनी एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का आईपीओ 22 नवंबर से खुल जाएगा. कंपनी 650 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ ला रही है. इसके लिए 140 रुपए से 148 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. रिटेल निवेशक आईपीओ में 26 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं. उससे पहले एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 21 नवंबर को खुल जाएगा.
एनवायरो इंफ्रा आईपीओ की डीटेल
एनवायरो इंफ्रा के आईपीओ में 572.46 करोड़ रुपए की रकम के लिए नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें 38,680,000 शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में प्रमोटर शेयरहोल्डर्स 52.68 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे. ओएफएस के जरिए 77.97 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. फ्लोर प्राइस, प्राइस बैंज से 14 गुना ज्यादा फिक्स किया गया है, जबकि कैप प्राइस 14.80 गुना अधिक है.

आईपीओ में कैटेगरी और रिजर्वेशन
आईपीओ में योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को इस आईपीओ में 50% शेयर रिजर्व होंगे. गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) को 15% शेयर आवंटित किए गए हैं, जबकि रिटेल निवेशक अन्य 35% शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. इसके अलावा कर्मचारियों को प्रति शेयर 13 रुपए का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. रिटेल निवेशकों को शुरू में कम से कम 101 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. यानी 1 लॉट के लिए 14,948 रुपए का पेमेंट करना होगा.
आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल
इस आईपीओ से जुटाई गई रकम के इस्तेमाल को लेकर एनवायरो इंफ्रा ने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में दी है. इसके मुताबिक वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए खर्च होगा. इसके अलावा आय का एक हिस्सा उनकी सहायक कंपनी के मथुरा सीवरेज प्रोजेक्ट को मदद के लिए दिया जाएगा. इसमें 60 एमएलडी एसटीपी का निर्माण और हाइब्रिड एन्युटी-आधारित पीपीपी मॉडल के तहत 15 वर्षों तक इसका संचालन शामिल है. साथ ही कुछ रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान के लिए भी किया जाएगा.
एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का कारोबार
एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का वॉटर मैनेजमेंट सॉल्युशंस पर स्ट्रैटेजी फोकस भारत की बढ़ती इंफ्रा जरूरतों के लिहाज से है. डेवलप टेक्नोलॉजी में इनवेस्ट करके कंपनी का टारगेट पूरे देश में सरकारी संस्थाओं को अपनी सर्विसे ऑफर को बढ़ाना है. एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स सरकारी निकायों के लिए वॉटर और वेस्ट वॉटर प्लांट्स के डिजाइन, निर्माण, संचालन और रखरखाव पर फोकस है.
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications