EMS ltd share price: ईएमएस लिमिटेड कंपनी जो इंफ्रा सेक्टर से जुड़ी हुई, इसे यूपी जल निगम (अर्बन) से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस कंपनी को यूपी जल निगम के माध्यम से स्टार्ट किया गया है, कंपनी इंफ्रा स्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगानी वाली एल-1 के रूप में निकली है। इस ऑर्डर की कीमत 104.06 करोड़ रुपए जीएसटी को हटाकर है।

ये है प्रोजेक्ट
कंपनी को ये प्रोजेक्ट ट्रांस यमुना जोन I और II के हिस्से के तहत आगरा जल आपूर्ति पुनर्गठन योजना रूप में मिला है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट में इंजीनियरिंग, मिट्टी की जांच, परीक्षण, डिजाइन और निर्माण आधिकारिक रूप से सभी जरूरी चीजों के लिए काम करना शामिल है। ये ऑर्डर घरेलू है और इसको 24 महीनों के अंदर कंप्लीट करना है।
कंपनी के शेयरों की ऐसी है चाल
20 जून, शुक्रवार को ईएमएस लिमिटेड कंपनी के शेयर 0.52% की तेजी के साथ बंद हुए थे। कंपनी को मिले प्रोजेक्ट के बाद अब इन्वेस्टर्स की नजर शेयरों पर रहने वाली है। कंपनी ने निवेशकों को पिछले एक साल में 4.84% का रिटर्न दिया है। अगर कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो प्रमोटर्स के पास 69.70% हिस्सेदारी मौजूद है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 30.30% की है।
52 वीक में कंपनी का ऐसा रहा कारोबार
ईएमएस लिमिटेड के शेयर्स ने शुक्रवार को 0.52% तक की तेजी के साथ 578 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 1016 रुपए दिसंबर 2024 में टच किया था। और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 546 रुपए जून 2024 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 3,228.56 करोड़ रुपए है।
ऐसा था कंपनी का Q4 रिजल्ट
पिछले दिनों कंपनियां अपने तिमाही के नतीजे घोषित कर रही थी, उस लिस्ट में ईएमएस लिमिटेड भी शामिल रही। तीन महीनों में कंपनी के प्रॉफ़िट में कमी आई और यह 46.92 करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं, कंपनी ने एक साल पहले इसी समय में 47.38 करोड़ रुपए थी। फाइनेंस ईयर 2025 के जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल इनकम में वृद्धि होकर 272 करोड़ रुपए पहुंच गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 246 करोड़ रुपए थी।
फाइनेंस ईयर 2024-25 में कंपनी के प्रॉफ़िट में 20.38% तक की तेजी देखने को मिली, जो बीते वित्त वर्ष में 152.66 करोड़ रुपए से बढ़कर 184 करोड़ रुपए पहुंच गई थी। कंपनी के ऑपरेशन से बीते वित्त वर्ष में 793.31 करोड़ रुपए से 22% तक वृद्धि फाइनेंस ईयर 25 में 965.83 रुपए हो गया है।
निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
EMS लिमिटेड का यह नया ऑर्डर और कंपनी के फाइनेंशियल ग्रोथ के आंकड़े निवेशकों को लंबी अवधि में अच्छे संकेत देते हैं। हालांकि तिमाही लाभ में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन सालाना आधार पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत और स्थिर नजर आ रहा है। इंफ्रा सेक्टर में इस तरह के प्रोजेक्ट्स से कंपनी की पकड़ और भी मजबूत हो सकती है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications