नयी दिल्ली। अगर आप कोरोनावायरस महामारी के चलते बेरोजगार हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर आने वाले हैं। दरअसल कोरोना महामारी के बावजूद मई और जुलाई के बीच जेवर हवाई अड्डे (यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित) के पास 69 फर्मों को औद्योगिक भूमि आवंटित की गई थी। अधिकारियों को यहां 2,300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने की उम्मीद है। इतना ही नहीं क्षेत्र में 86,000 से अधिक नौकरियां जनरेट होने की भी उम्मीद है।
कितनी जमीन आवंटित हुई
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (वाईईआईडीए) के अधिकारियों का कहना है कि तीन महीने की अवधि के दौरान इन फर्मों को 146.50 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। हालांकि चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में कोई औद्योगिक भूमि आवंटन नहीं की गई थी। मई में नौ फर्मों को 1,285.58 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ 37.50 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई थी, जिससे 5,996 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद थी। ये बात वाईईआईडीए के एक अधिकारी ने कहा है।
जून-जुलाई में कितनी जमीन की गई आवंटित
जून में 16 फर्मों को 315.70 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश और 26,686 नौकरियां जनरेट होने की उम्मीद के साथ 25.88 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई थी। जुलाई के दौरान सबसे अधिक जमीन आवंटित की गई है। जुलाई में 744.93 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश और 53,763 नौकरियों की उम्मीद के साथ 83.27 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई। कुल मिलाकर, 69 फर्मों को मई, जून और जुलाई के दौरान आगामी जेवर हवाई अड्डे के पास सेक्टर 29, 32, 33 में औद्योगिक भूमि आवंटित की गई, जिसमें 2,388.11 करोड़ रुपये के निवेश और 86,445 नौकरियां जनरेट होने की उम्मीद है।
ये है यूपी सरकार की पहल
सेक्टर 29 को एक अपैरल पार्क परियोजना के लिए विकसित किया जा रहा है, जिसमें अधिकारियों के अनुसार रेडीमेड कपड़ों की कई फर्में होंगी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट पहल के तहत रेडीमेड वस्त्र गौतम बौद्ध नगर के लिए प्रतिनिधि वस्तु हैं। इस बीच जेवर में अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के पहले चरण के लिए काम चल रहा है, जो 1,300 हेक्टेयर में फैला होगा और दो साल बाद चालू हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार हवाई अड्डे का विस्तार 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा। 29,560 करोड़ रुपये की लागत से ये भारत की सबसे बड़ी विमानन परियोजना होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
