नयी दिल्ली। पिछले महीने शुरू किए गए दिल्ली सरकार के जॉब पोर्टल पर इस समय नौ लाख से अधिक नौकरियां उपलब्ध हैं। ये पोर्टल नौकरीपेशा लोगों को रोजगार देने और कंपनियों (एम्प्लोयर्स) को उनके मन मुताबिक वर्कफोर्स प्राप्त करने में मदद करने के लिए स्थापित किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से अब तक 10 लाख लोगों को नौकरी मिल चुकी है। बता दें कि रोजगार बाजार नाम से शुरू किए गए इस पोर्टल पर 6,271 कंपनियों ने 22 लाख नौकरियां पोस्ट की हैं, जिनमें से 10 लाख जगह भरी जा चुकी हैं। डुप्लिकेशन के कारण लगभग 3.5 लाख एंट्रीज रद्द कर दी गईं। यानी 9 लाख मौके अभी भी बाकी हैं।
क्या है आगे की तैयारी
इस रोजगार पोर्टल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार अगले सप्ताह से एक पोस्टर अभियान शुरू करेगी। लगभग 12.6 लाख उम्मीदवारों के लिए यह पोर्टल उनके लिए नौकरी ढूंढने की पहली जगह रही। दिल्ली के रोजगार मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि रोज़गार बाजार पर नौकरी चाहने वालों की संख्या उपलब्ध नौकरियों की संख्या से कम है। राय ने कहा नौ लाख से अधिक नौकरियां उपलब्ध हैं, जबकि आवेदकों की संख्या इस समय 8.6 लाख है। ये रहा पोर्टल का बेव एडरेस : jobs.delhi.gov.in
22 लाख नौकरियां हुई लिस्ट
अब तक इस पोर्टल पर एम्ल्योरस् द्वारा 22 लाख नौकरियों की पेशकश की गई है। डुप्लिकेशन के कारण लगभग 3.5 लाख एंट्रीज रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ जाली अवसर भी लिस्ट किए गए थे। जिन लोगों ने नौकरी पाने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है उनमें से बहुत से लोग दिल्ली से बाहर के हैं। पोर्टल के एक विश्लेषण से पता चला है कि जितनी नौकरियां मांगी जा रही थीं उससे अधिक पोर्टल पर उपलब्ध थीं। इससे राजधानी की अर्थव्यवस्था में उछाल की बहुत संभावना है। सरकार ने अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों को खोलने की अनुमति दी है और आर्थिक गतिविधियों को लेकर अनिश्चितता के चलते जिन प्रवासियों ने दिल्ली छोड़ी थी अब उनकी वापसी हो रही है।
इन कंपनियों ने लिस्ट की नौकरियां
आदित्य बिड़ला ग्रुप, फ्लिपकार्ट, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ, कोटक महिंद्रा, असम टी, शांगरी ला होटल, रिलायंस, जी 4 एस सिक्योरिटी, अंबा एम्ब्रायडरी और अमेजन उन टॉप कंपनियों में शामिल हैं, जिन्होंने पोर्टल पर लोगों की जरूरत का विज्ञापन किया। सबसे अधिक मांग वाली नौकरी श्रेणियों में बैकऑफ़िस प्रोसेसिंग, डेटा एंट्री, कस्टमर सपोर्ट, शिक्षण, बिक्री, मार्केटिंग, बिजनेस अकाउंटिंग, लॉजिस्टिक्स, एडमिनिस्ट्रेशन, फ्रंट-ऑफिस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसॉर्सेज, इन्फोटेक, कंप्यूटर हार्डवेयर और डिलिवरी से संबंधित हैं। दिल्ली सरकार ने राजधानी के युवाओं से भी पोर्टल पर पंजीकरण करने की अपील की और लोगों से अनुरोध किया कि वे उन लोगों की सहायता करें जिनकी इंटरनेट तक पहुंच नहीं है। पोर्टल पर लगभग नौ लाख नौकरियां अभी भी हैं और एम्ल्पोयर्स सही उम्मीदवारों की तलाश कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
