EPFO Interest Rate: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएफ ब्याज से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है। पीएफ अकाउंट होल्डर्स को 8.25% का ब्याज मिलेगा। यह फैसला कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत और खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय ने इस पर EPFO को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही देश के 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के पीएफ खातों में ब्याज की राशि जोड़ दी जाएगी।

पीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर (EPFO Interest Rate 2025)
इससे पहले EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने 28 फरवरी को हुई मीटिंग में यह तय किया था कि ब्याज दर 8.25% ही रखी जाएगी। यह दर पिछले साल की तरह ही है। इसके बाद इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा गया था।
अगर आपके EPF अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा हैं, तो आपको साल भर में ₹8,250 का ब्याज मिलेगा।आपके अकाउंट में 1 अप्रैल 2024 तक 5 लाख रुपए जमा हैं (यानी ओपनिंग बैलेंस), तो आपको ₹41,250 का ब्याज मिलेगा। यह ब्याज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मिलेगा और EPFO इसे जल्द आपके अकाउंट में ट्रांसफर करेगा।
इस फैसले से देश भर के 7 करोड़ से ज्यादा नौकरीपेशा लोगों को फायदा होगा। ये सभी वो लोग हैं जो हर महीने अपनी सैलरी से EPF (भविष्य निधि) में पैसा जमा करते हैं। पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2023-24 में भी ब्याज दर 8.25% ही थी। उस साल EPFO ने करीब 13 लाख करोड़ रुपये के जमा पैसे पर 1.07 लाख करोड़ रुपये का ब्याज कमाया था, जो एक रिकॉर्ड कमाई थी।
कौन तय करता है EPF की ब्याज दर? (EPFO interest rate News)
PF की ब्याज दर हर साल EPFO का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) तय करता है। इस बोर्ड में कंपनी मालिक (नियोक्ता), कर्मचारी प्रतिनिधि, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और श्रम मंत्रालय के अधिकारी शामिल होते हैं। ये सभी मिलकर विचार करते हैं और फिर तय करते हैं कि कर्मचारियों के PF पर कितनी ब्याज दर दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications