Emirates Employee Bonus: देश की कई कंपनियों ने अभी तक अपने कर्मचारियों को अप्रेजल नहीं दिया है लेकिन दूसरी तरफ एक ऐसी भी कंपनी है जो कर्मचारियों को 5 महीने की सैलरी बोनस के तौर पर देने जा रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एमिरेट्स एयरलाइन्स की।

इतना हुआ है एमिरेट्स एयरलाइन को मुनाफा
एमिरेट्स एयरलाइन को इस बार बढ़िया मुनाफा हुआ है। एयरलाइन को कोविड के समय भयंकर नुकसान झेलना पड़ा था। मगर, इससे उबरते हुए एयरलाइन ने मुनाफे का रास्ता पकड़ लिया है।
एमिरेट्स एयरलाइन को 5.1 बिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ है। अब लगातार दूसरे साल कंपनी को रेकॉर्ड मुनाफा हुआ है।
एमिरेट्स एयरलाइन ने जानकारी दी है कि पिछले 2 साल में उसे लगभग 8.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है।
एमिरेट्स एयरलाइन की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत
दुबई स्थित एमिरेट्स ग्रुप ने 13 मई को ही वित्तीय नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि कंपनी एमिरेट्स का अकेले ने 17.2 बिलियन दिरहम (4.7 बिलियन डॉलर) का नया रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है।
यह पिछले साल से 63 फीसदी ज़्यादा है। एयरलाइन का राजस्व 13 प्रतिशत बढ़कर 121.2 बिलियन दिरहम (33.0 बिलियन डॉलर) हो गया है।बढ़कर 121.2 बिलियन दिरहम (33.0 बिलियन डॉलर) हो गया है।
एमिरेट्स ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ शेख अहमद बिन सईद अल मक्तूम ने बताया कि एयरलाइन की आर्थिक स्थिति मजबूत हो चुकी है और इससे उनके भविष्य की राह और आसान हो जाएगी।
एमिरेट्स ग्रुप के चेयरमैन ने यह भी कहा कि आगे भी हम बेहतर सर्विस देकर कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित करते रहेंगे। इसके अलावा निवेशकों को भी आगे बढ़ाते रहेंगे।
कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई
कंपनी ने बीते वर्ष की तुलना में अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 फीसदी का इजाफा भी किया है। एमिरेट्स ग्रुप की एमिरेट्स एयरलाइन और दुबई नेशनल एयर ट्रेवल एजेंसी के कर्मचारियों की संख्या भी पिछले साल से 10 फीसदी बढ़कर 112,406 हो गई है।
यह दोनों कंपनियां अपनी ग्लोबल सर्विस का बढ़ाने के लिए पूरी दुनिया में कर्मचारियों की संख्या में इजाफा कर रही हैं।कंपनी ने कर्मचारियों के लिए 20 हफ्ते की सैलरी ( 5 महीने की सैलरी) का बोनस देने का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि हाल ही में यूपी टूरिज्म विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डीडब्ल्यूटीसी) में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्केट 2024 में यात्रियों के लिए एक बेहद ही अहम फैसला लिया गया है।
इस जानकारी के अनुसार एमिरेट्स एयरलाइन के द्वारा दुबई से लखनऊ के लिए विमान के संचालन का फैसला किया जाएगा।
विमानों का संचालन शुरू होने के बाद जिले के लोगों को विदेश यात्रा के लिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।
काशी में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर और अयोध्या में बने राम मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में विदेश से यात्री पहुंच रहे हैं ऐसे में विमान का संचालन शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
More From GoodReturns

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
