नई दिल्ली, अगस्त 09। आज कल बारिश का मौसम है। बारिश के साथ आंधी तूफान भी आते रहते हैं। इसलिए अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है। खास कर ग्रामीण इलाकों में ये समस्या अधिक रहती है। ऐसे में अंधेरे से बचने के लिए आपको कोई न कोई जुगाड़ करना चाहिए। अंधेरे से बचने के लिए आपको घर में एक खास बल्ब लाकर रखने चाहिए। ये हैं इमरजेंसी एलईडी बल्ब। इमरजेंसी एलईडी बल्ब शहरों से लेकर गांवों तक अच्छा ऑप्शन हैं। मगर इनमें भी अलग-अलग वाट के बल्ब आते हैं। पर इनमें 12 वाट का बल्ब बेस्ट हो सकता है। हम आपको यहां 12 वाट तक के शानदार और रिचार्जेबल एलईडी बल्ब की जानकारी देंगे।
क्या है सबसे खास बेनेफिट
लाइट जाने पर भी इरमजेंसी एलईडी बल्ब 5 घंटे तक चल सकते हैं। बता दें कि इन्हें चार्ज करना बड़ा आसान है। आप इन्हें होल्डर में लगाएं और ऑन कर दें। बस इसी तरह ये चार्ज हो जाएंगे। इनमें ओवर चार्जिंग प्रोटेक्शन भी दिया जाता है।
गेस्टो 12 वाट इन्वर्टर एलईडी बल्ब
गेस्टो 12 वाट इन्वर्टर एलईडी बल्ब 12 वाट का है। ये एक इनवर्टर एलइडी बल्ब है, जिसे इमरजेंसी बल्ब भी कहा जा सकता है। इसे आप रूम, किचन या घर में कहीं भी यूज किया जा सकता है। यह बल्ब मीडियम साइज वाले रूम के लिए काफी जबरदस्त रहेगा और वहां तेज रोशनी देगा। लार्ज साइज रूम के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। फुल चार्ज करके आप लाइट जाने पर इसे 5 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे और आगे जिन बल्बों की जानकारी आपको दी जाएगी, उन्हें आप अमेजन से खरीद सकते हैं।
सिस्का 7 वाट बी22 एलईडी व्हाइट इमरजेंसी बल्ब
सिस्का 7 वाट बी22 एलईडी व्हाइट भी एक शानदार इनवर्टर एलइडी इमरजेंसी बल्ब है। ये बल्ब भी बिजली जाने पर आपको रोशनी दे सकता है। ये 7 वाट की पावर के साथ आता है। इसलिए इसे स्मॉल साइज के रूम के लिए बेहतर बताया जा रहा है। इस बल्ब में 2000 एमएएच की रिचार्जेबल बैटरी है। इस बल्ब को प्लास्टिक मटेरियल से तैयार किया गया है।
विप्रो 9 वाट बी22 एलईडी व्हाइट इमरजेंसी बल्ब
विप्रो का ये इमरजेंसी बल्ब 9 वाट का बेस्ट एलईडी बल्बों में से एक है। आप इसे कुकिंग के साथ ही बच्चों के पढ़ने वाले रूम में भी लगा सकता है। इससे जबरदस्त रोशनी मिलेगी। अच्छी बात यह है कि ये आखों पर जोर नहीं पड़ने देता। ये चार्ज होने पर 4 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। इसे आप 8 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। इस पर 6 महीने की वारंटी भी जा रही है।
ये हैं और बल्ब
फिलिप्स का 10 वाट वाला रिचार्जेबल एलईडी बल्ब क्रिस्टल व्हाइट लाइट में आता है। इस बल्ब को आप मीडियम साइज के रूम में इस्तेमाल कर सकते हैं। लिस्ट में आखिरी बल्ब है मर्फी का 9 वाट वाला कूल डे लाइट इंवर्टर बल्ब। ये बल्ब जबरदस्त रोशनी देता है। इससे आपको 4 घंटे तक का जबरदस्त बैकअप मिल सकता है। आप इसे दुकान में लगा कर काम चला सकते हैं। ये बिना बिजली के चलने वाले बल्बों में अच्छा विकल्प है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
