नयी दिल्ली। पिछले कुछ सालों में इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) कम जोखिम लेने वाले लोगों के बीच टैक्स बचाने के मामले में काफी बेहतर ऑप्शन बन कर सामने आया है। टैक्स बचाने के लिए ये एक अच्छा निवेश ऑप्शन। आप ईएलएसएस फंड्स में निवेश के जरिए 1.5 लाख रुपये की टैक्स कटौती का क्लेम कर सकते हैं। टैक्स सेविंग के अलावा ईएलएसएस फंड्स में व्यवस्थित निवेश आपके वित्तीय लक्ष्यों के लिए हाई रिटर्न के जरिए बड़ा फंड बन सकता है। भारत में अधिकतर म्यूचुअल फंड्स हाउस ईएलएसएस फंड्स की पेशकश करते हैं। आइये जानते हैं ईएलएसएस फंड्स के 5 बड़े फायदों के बारे में।
हाई रिटर्न देने की क्षमता
ईएलएसएस एक टैक्स बचत प्लान है जिसमें शेयर बाजार या इक्विटी में निवेश किया जाता है। ईएलएसएस फंड इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट में कैपिटल का एक बड़ा हिस्सा निवेश करते हैं। ये फंड काफी विविध होते हैं, जिसमें लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप और विभिन्न सेक्टरों के शेयर चुने जाते हैं। इन फंड्स में 3 साल की लॉक-इन अवधि होती है, जो फंड मैनेजर को बेहतर दृष्टिकोण के साथ निवेश का फैसला लेने के लिए पर्याप्त समय देता है। यदि आप पांच साल या उससे अधिक समय तक निवेश बरकरार रखना चाहते हैं और टैक्स भी बचाना चाहते हैं तो ईएलएसएस फंड एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
सबसे कम लॉक-इन अवधि
यदि आप पीपीएफ, एनपीएस जैसे दूसरे टैक्स बचाने वाले विकल्पों से तुलना करें तो ईएलएसएस फंड्स की 3 साल की लॉक-इन अवधि (कम से कम निवेश अवधि) सबसे कम है। ईएलएसएस एकमात्र ओपन-एंडेड इक्विटी फंड है, जिसमें लॉक-इन अवधि होती है। इसका मतलब है कि फंड में शामिल होने की तारीख से आपको 3 साल तक निवेश रखना ही होगा। लॉक-इन अवधि समाप्त हो जाने के बाद आपको अपने ईएलएसएस निवेश को जारी रखने या पैसा निकालने की सुविधा मिलती है। इस ऑप्शन में सैलेरी वालों को खास कर फायदा हो सकता है।
बहुत सारे हैं ऑप्शंस
ईएलएसएस फंड्स की एक बड़ी रेंज है जिससे निवेशक को ऐसा फंड चुनने में मदद मिलती है जो उसकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करे। ईएलएसएस फंड्स में इक्विटी में अधिकांश पैसा लगाया जाता है, मगर फिर भी दो विभिन्न ईएलएसएस फंड्स अपने पोर्टफोलियो के लिहाज से बिल्कुल अलग हो सकते हैं। कुछ ऐसे फंड हो सकते हैं जो लार्ज-कैप शेयरों में अत्यधिक निवेश करते हैं, जबकि कुछ अन्य ऐसे होंगे जो मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों की ओर अधिक झुकाव रखते हैं। वैसे लार्ज कैप वाले शेयर कम जोखिम वाले होते हैं।
आसान है निवेश
ईएलएसएस फंड में आपके पास एक ही बार में बड़ी राशि और एसआईपी के माध्यम से छोटी राशि में निवेश करने का ऑप्शन मिलता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एसआईपी रूट के माध्यम से निवेश करना बेहतर है क्योंकि यह आपको नियमित रूप से बचत करने और छोटी मात्रा में निवेश करने की सुविधा देता है। इससे बाजार की स्थिति की चिंता दूर होती है। ध्यान रहे कि आप ईएलएसएस फंड में जितना चाहें निवेश कर सकते हैं, मगर धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की अधिकतम टैक्स कटौती का क्लेम ही कर सकते हैं। अपने बड़े लक्ष्यों के लिए अधिक रिटर्न हासिल करने के लिए 3 साल की लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद भी आप अपने एसआईपी जारी रख सकते हैं।
फ्लेक्सिबिलिटी
ईएलएसएस फंड्स में निवेश के मामले में आपको एसआईपी के जरिए लचीलेपन का भरपूर फायदा मिलता है। छोटी राशि की एसआईपी के साथ शुरू करके आप बाद में इसे बढ़ा सकते हैं। इस तरह आपको निवेश कोई बोझ नहीं लगेगा और आपके पूंजी में भी इजाफा होगा। अगर आपके मौजूदा फंड उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर रहे तो आपके पास अपने निवेश को एक अलग ईएलएसएस फंड में बदलने का विकल्प है। वे महत्वपूर्ण चीजें जो आपको ईएलएसएस में निवेश से पहले आपको ध्यान में रखनी चाहिए, उनमें फंड रिटर्न, फंड हाउस का इतिहास, व्यय अनुपात, फंड मैनेजर और फाइनेंशियल पैरामीटर शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें



Click it and Unblock the Notifications