Elon Musk 12th baby News: अरबपति एलन मस्क ने इस साल की शुरुआत में चुपचाप अपने ग्यारहवें बच्चे का स्वागत किया है। एलन मस्क इस साल 12वें बच्चे के पिता बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उन रिपोर्टस पर भी बोला है जिनमें कहा गया था कि इस जानकारी को छिपाने की कोशिश की थी। आइए आपको उनकी फैमली से जुड़ी कुछ खास बाते भी बताते हैं।

पहले हुए हैं जुड़वा बच्चे
न्यूरालिंक की कार्यकारी शिवॉन जिलिस के साथ उन्होंने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत इस साल किया है लेकिन इस कपल के पहले से ही जुड़वां बच्चे हैं।
एलन मस्क ने 2021 में जिलिस के साथ जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज्योर का स्वागत किया था। कपल ने अपने परिवार के इस नए सदस्य के बारे में सार्वजनिक तौर पर घोषणा नहीं की है। मस्क के अब कुल 12 बच्चे हो गए हैं।
उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों की जानकारी 2022 में दी थी। अब तीसरे बच्चे के बारे में भी उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में जिलिस के साथ उनके तीसरे बच्चे के जेंडर और नाम के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी
उन्होंने सोशल मीडिया साइट X (ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा है कि न्यूरालिंक की एक्जीक्यूटिव शिवोन ज़िलिस के साथ उनका नया बच्चा कोई राज नहीं है। उन्होंने कहा है कि उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इस बारे में पता है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह घोषणा करना कि वह और ज़िलिस एक बच्चे को जन्म देने वाले हैं, बहुत अजीब होता। इससे पहले एलन मस्क ने पेज सिक्स से कहा कि जहां तक 'गुप्त रूप से पिता बनने' की बात है, तो यह भी झूठ है। हमारे सभी दोस्त और परिवार के लोग जानते हैं। प्रेस विज्ञप्ति जारी न करना, जो कि अजीब होता, इसका मतलब राज नहीं है।
एलन मस्क ने जन्म दर में गिरावट पर चिंता भी जताई है। 2022 में एलन मस्क ने कहा था कि अब तक सभ्यता के सामने सबसे बड़ा खतरा जन्म दर में गिरावट है और उन्होंने बड़े परिवारों का समर्थन किया था। उनका मानना है कि ऐसे में वह दुनिया को कम जनसंख्या संकट से निकलने में मदद कर रहे हैं।
आखिर क्यों खास है एलन मस्क की फैमली?
एलन मस्क की फैमली की बात करें तो एलन मस्क ने नवंबर 2021 में ज़िलिस के साथ जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज़्योर को जन्म दिया था। कुछ ही समय बाद, उन्होंने और ऑल्ट-पॉप गायिका ग्रिम्स ने सरोगेट के माध्यम से एक्सा डार्क साइडरेल को जन्म दिया।
एक्सा, जिसे वाई के रूप में भी जाना जाता है, के बारे में खुलासा वैनिटी फेयर के एक लेख में हुआ था। फिलहाल 36 वर्षीय ग्रिम्स और एलन मस्क बीच अपने तीन बच्चों की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। एलन मस्क को अपने 4 वर्षीय बेटे, X Æ A-12 के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सार्वजनिक रूप से देखा गया है। एलन मस्क अपनी पूर्व पत्नी जस्टिन मस्क के साथ जुड़वां बच्चों ग्रिफिन और विवियन के साथ-साथ एक ट्रिपलेट काई, सैक्सन और डेमियन के भी पिता हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications