माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी होने से दुनियाभर में हलचल मच गई है. सर्वर में दिक्कत से दुनियाभर में एयरलाइंस, TV टेलिकास्ट, ATM, बैंकिंग, स्टॉक एक्सचेंज समेत कई कार्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर सीधा असर पड़ा है. बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के कुछ यूजर्स को उनके लैपटॉप पर नीली स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिससे उनके सिस्टम ऑटोमैटिकली रीस्टार्ट या फिर शटडाउन हो गए हैं. सर्वर की दिक्कत पर टेस्ला के मुखिया एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट पर तंज कसा है.
एलन मस्क ने X पर उड़ाया मजाक
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कत आने के बाद एलन मस्क ने X पर एक पोस्ट को शेयर किया है. जिसमें एक शख्स आराम से लेटा भीड़ को देख रहा है. इसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म X पर रीट्वीट किया है. अगले रीट्वीट में उन्होंने अपने साल 2021 को किए अपने पोस्ट को एक बार फिर से शेयर किया है.
एयरपोर्ट सर्विसेज पर हुआ असर
भारत समेत दुनियाभर में एयरपोर्ट पर चेक इन और टिकट बुकिंग में माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से दिक्कत आ रही है. क्योंकि इससे उड़ानें या तो लेट हो रही हैं या फिर कैंसिल की जा रही हैं. भारत में इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस पर असर हुआ है. एयरलाइन कंपनियों ने बताया कि इसका असर टिकट बुकिंग, चेक-इन और फ्लाइट अपडेट सर्विस पर असर पड़ा है. इस वजह से एयरपोर्ट पर लोग सर्विसेज नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं.
कॉरपोरेट कामकाज पर भी इसका असर
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कतों से हैदराबाद और बेंगलुरु में ज्यादातर कॉरपोरेट कंपनियों में वायरस अटैक की भी बात कही जा रही है. सिस्टम ब्लू स्क्रीन में आने के बाद रीस्टार्ट हो रहे हैं. इसे देखते हुए हैदराबाद में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अगले 2 घंटे तक सिस्टम ऑफ करने को कहा है. ये दिक्कत दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के कुछ यूजर्स को हो रही. डेल टेक्नोलॉजीज ने कहा कि यह प्रॉब्लेम हालिया क्राउडस्ट्राइक अपडेट की वजह हो रही है. बता दें कि CrowdSrike, एक साइबर सिक्योरिटी प्लेटफ़ॉर्म है, जो यूजर्स को सिक्योरिटी सॉल्यूशन देता है.

एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज में परेशानी
CrowdSrike के अपडेट के कारण ही माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज में दिक्कतें आ रही. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि हमें समस्या की जानकारी है. इसके लिए हमने कई टीमों को इसे सॉल्व करने में लगाया है. जारी बयान में कंपनी ने बताया कि हमने इसके कारण का पता लगा लिया है.
माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर क्या है?
माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर, क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है. इसका इस्तेमाल एप्लिकेशन और सर्विसेज को बनाने, डिप्लॉय और मैनेज करने में किया जाता है. वहीं, माइक्रोसॉफ्ट 365 प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर है, जिसमें वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, आउटलुक और वन नोट जैसे पॉप्युलर एप्लिकेशन शामिल हैं.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
