नयी दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज ऑटो कंपनी टेस्ला 74 लाख रुपये और 10 लाख डॉलर यानी करीब 7 करोड़ रुपये जीतने का मौका दे रही है। दिग्गज अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की टेस्ला ने लोगों के सामने एक चुनौती एक प्रतियोगिता रखी है, जिसमें जीतने पर आप 74 लाख रुपये मूल्य की टेस्ला मॉडल 3 कार और 7 करोड़ रुपये प्राप्त कर सकते हैं। टेस्ला की इस प्रतियोगिता का नाम है "Pwn20wn"। यह प्रतियोगिता मार्च में कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित की जायेगी। वैसे आपको बता दें कि पिछले साल भी मार्च में टेस्ला की तरफ से रखी गयी ऐसी ही प्रतियोगिता में एक समूह ने टेस्ला मॉडल 3 कार और 35000 डॉलर यानी करीब 25 लाख रुपये का इनाम जीता था। इस बार कंपनी ने इनामी राशि कई गुना बढ़ा दी है। हम आपको बताते हैं कि इस प्रतियोगिता के बारे में।

क्या रखी है टेस्ला ने चुनौती
इलेक्ट्रिक ऑटोमेकर टेस्ला ने एक बार फिर हैकर्स को चुनौती दी है कि वह इसकी कनेक्टेड कारों में बग यानी कोई दोष या कमी ढूंढे। इस प्रतियोगिता में सिर्फ हैकर्स ही हिस्सा ले पायेंगे। Pwn20wn एक वार्षिक हैकर्स प्रतियोगिता है। पिछले साल 'फ्लोरोसेटेट' नामक टीम के Amat Cama और Richard Zhu ने हैकिंग प्रतियोगिता के दौरान टेस्ला के ऑटो सिस्टम को हैक कर लिया था। उन्होंने टेस्ला मॉडल 3 के इंफोटेनमेंट सिस्टम को टार्गेट किया था। मगर टेस्ला का कहना है कि इस तरह की हैकिंग प्रतियोगिता एक टेस्ट होता है, जिससे इसे सुरक्षा सिस्टम में सुधार करने का पता चलता है। कंपनी अपने सिस्टम में सामने आने वाली गड़बड़ी को ठीक करती है।
क्या किया था हैकर्स ने
पिछसे साल इस प्रतियोगिता में हैकर्स ने यह भी दिखाया था कि कैसे वे एक टेस्ला मॉडल एस को गलत लैन से प्रवेश करवा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने "एडवर्सियल अटैक" नामक एक ट्रिक का इस्लेमाल किया था, जो मशीन लर्निंग मॉडल में हेरफेर करने का एक तरीका हैं। तो अगर आपके पास है ऐसा हुनर तो इसे आप एक कार और भारी भरकम इनाम जीतने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - एप्पल दे रहा 10 करोड़ रुपये कमाने का मौका, जानें शर्त
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
