Reliance Jio Starlink Deal: भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को एक नई पहचन मिलने वाली है। एयरटेल ने एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स(SpaceX)से हाथ मिलाया था और अब रिलायंस जियो ने भी स्टारलिंक से हाल मिला लिया है। इस डील के तहत, SpaceX का स्टारलिंक (Starlink) सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में लॉन्च करेगा।

रिलायंस जियो के साथ स्टारलिंक का एग्रीमेंट (Reliance Jio Starlink Deal)
रिलायंस जियो इस एग्रीमेंट के तहत देशभर में ब्रॉडबैंड सर्विस ऑफर करेगी। भारत के दूर दराज इलाकों में और उन ग्रामीण इलाकों में जहां पर इंटरनेट की पहुंच अभी भी नहीं है। जियो कंपनी ने कहा है कि यह एग्रीमेंट कंपनी को नई पहचान देगा। जियो कंपनी पूरे भारत में सभी इंडस्ट्रीज, छोटे और मीडियम टाइप के बिजनेस और इसी तरह के दूसरे बिजनेस ग्रुप के लिए विश्वसनीय इंटरनेट सर्विस मिल सके।
जियो कंपनी के सीईओ ने दिया ये बयान (reliance jio spacex deal)
इस एग्रीमेंट के बाद रिलायंस जियो कंपनी के सीईओ मैथ्यू ओमन की तरफ से बयान आया है कि हमारा लक्ष्य की भारत में हर एक व्यक्ति चाहे वह कहीं भी रह रहा हो उसे किफायती दाम पर तेज ब्रॉडबैंड सर्विस मिले स्टरलिंक के साथ हुई इस एग्रीमेंट हमारे इसी प्रतिबद्धता को दिखा रही है।
इकोनॉमिक टाइ्स के अनुसार, जियो प्लेटफार्म अपने देश भर में मौजूद रिटेल आउटलेट के साथ ऑनलाइन स्टोर फ्रंट के मदद से स्टरलिंक के जुड़े हुए सारे उपकरण को उपलब्ध करना सकता है।
सर्विसेस को पेश करेगा एयरटेल और स्टारलिंक ( Airtel And Starlink Services)
एलन मस्क की स्टारलिंक सर्विस भारत में लॉन्च होने वाली हैं, जो कंपनी के लिए एक अहम विस्तार है। इससे पहले, मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला ने भी देश में शोरूम स्थापित करने की अपनी योजना शुरू की थी। अब, एयरटेल ने भारत भर में स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं को पेश करने के लिए स्पेसएक्स के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है।
रेग्युलेटरी मंजूरियां पूरी होने के बाद शुरु होगी सर्विसेस (Starlink Airtel Deal)
एयरटेल और स्टारलिंक की ओर से एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि दोनों कंपनियों ने 11 मार्च को आधिकारिक तौर पर डील साइन कर ली है। हालांकि, सभी मंजूरियां मिलने के बाद एयरटेल भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू होगी। यह साझेदारी स्टारलिंक के साथ भारत का पहला सहयोग है और इसका उद्देश्य देश भर में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा।
भारतीय कनेक्टिविटी में एयरटेल और स्टारलिंक करेगा बदलाव
स्टारलिंक सर्विस की शुरूआत से भारत में इंटरनेट एक्सेस में बदलाव आने की उम्मीद है। एयरटेल और स्पेसएक्स के बीच साझेदारी न केवल हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करेगी, बल्कि स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने के तरीके भी तलाशेगी।
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने स्पेसएक्स के साथ इस नए पार्टनरशिप के बारे में उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत में स्टारलिंक सेवाओं की पेशकश अगली पीढ़ी की सैटेलाइट कनेक्टिविटी तकनीक देने की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करती है।
एयरटेल के पास पहले से ही यूटेलसैट वनवेब के साथ साझेदारी है, जो सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेस प्रदान करता है। स्टारलिंक के जुड़ने से ग्राहकों को अधिक ऑप्शन मिलेंगे और दूरदराज के जगहों में सर्विसेस की गुणवत्ता में सुधार होगा। यह कदम देश भर में ग्राहकों की विविध जरूरतों को पूरा करने के एयरटेल के लक्ष्य के अनुरूप है।
स्टारलिंक की तकनीक का फायदा उठाकर, एयरटेल का लक्ष्य अपनी नेटवर्क क्षमताओं का विस्तार करना और दूरदराज के क्षेत्रों में भी विश्वसनीय इंटरनेट पहुंच प्रदान करना है। भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी के रूप में, जियो इन्फोकॉम वर्तमान में मार्कट में हावी है। हालांकि, स्पेसएक्स के साथ एयरटेल की पार्टनरशिप कॉम्पिटेटर्स को कड़ी टक्कर दे सकती है।
एयरटेल और स्टारलिंक के हाई-स्पीड इंटरनेट को भारत में लाने के लिए कंपनी ने तैयारी शुरु कर दी है। हालांकि कंपनी स्टारलिंक की सर्विस तभी शुरू करेगी, जब उसे भारत में सारी रेग्युलेटरी मंजूरियां मिल जाएंगी।
More From GoodReturns

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications