Elon Musk Starlink: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत के दूरसंचार विभाग (DoT) से ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस मिल गया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जून को एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने अपने लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) में तय की गई सभी सुरक्षा शर्तों को पूरा कर लिया है।

भारत में तीसरी सैटेलाइट कम्युनिकेशन (सैटकॉम) कंपनी बनेगी स्टारलिंक
इसके साथ ही स्टारलिंक, वनवेब और रिलायंस जियो के बाद भारत में सेवाएं देने वाली तीसरी सैटेलाइट कम्युनिकेशन (सैटकॉम) कंपनी बन गई है जिसे GMPCS लाइसेंस मिला है।
अधिकारी ने बताया कि स्टारलिंक को अगले दो हफ्तों के भीतर ट्रायल स्पेक्ट्रम मिल जाएगा। मनीकंट्रोल ने 5 जून को रिपोर्ट किया था कि स्टारलिंक को इसी महीने के भीतर अपना GMPCS लाइसेंस मिल जाएगा। अब स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक की सेवाएं शुरू करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष नियामक संस्था In-SPACe से मंजूरी लेनी होगी। सूत्रों के मुताबिक, स्टारलिंक ने नए लाइसेंस की शर्तों के तहत जरूरी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पहले ही जमा कर दी है और अन्य दिशा-निर्देशों को लेकर भी आवश्यक आश्वासन दिए हैं।
कंपनी का ये है प्लान
यह अहम कदम भारत में स्टारलिंक की हाई-स्पीड सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विसेस की शुरुआत को तेजी देगा। In-SPACe की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी को अस्थायी तौर पर स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट भी मिल जाएगा, जिससे वह अपनी सर्विसेस शुरू करने की दिशा में और आगे बढ़ सकेगी। स्टारलिंक, जो भारत में तीन गेटवे स्थापित करने की योजना बना रही है, पिछले तीन से चार साल से लाइसेंस का इंतजार कर रही थी।
सरकार ने स्पेसएक्स की स्टारलिंक सर्विस की जांच की और सख्त सुरक्षा स्टैंडर्ड्स को अनिवार्य किया है। इसमें कानूनी इंटरसेप्शन (Lawful Interception) की व्यवस्था और देश में स्थानीय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना शामिल है। इस लाइसेंस का मिलना स्टारलिंक के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
