Elon Musk sells X to xAI: एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को अपनी खुद की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को 33 बिलियन डॉलर में बेच दिया है। यह लेन-देन पूरी तरह से स्टॉक में पूरा हुआ। मस्क ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

एक्स के लिए एलोन मस्क का विज़न (Elon Musk Sold X news)
मस्क ने X पर एक पोस्ट करते हुए कहा, 'यह कदम xAI की एडवांस AI कैपेबिलिटी और एक्सपर्टीज को एक्स के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा। उन्होंने कहा कि दो साल पहले अपनी स्थापना के बाद से xAI तेजी से दुनिया की लीडिंग AI लैबोरेट्रीज में से एक बन गई है, जो स्पीड और मेजर्स पर मॉडल और डेटा सेंटर बना रही है।
यह सौदा दोनों कंपनियों के हाल के वित्तीय फैसलों के बाद हुआ है। पिछले साल X ने 1 बिलियन डॉलर का निवेश जुटाया था, जिससे प्लेटफ़ॉर्म का इवैल्यूएशन 44 बिलियन डॉलर हुआ। वहीं, xAI ने भी BlackRock, Fidelity, Morgan Stanley, Sequoia Capital, Nvidia, और AMD से समर्थन मिला, जिससे दिसंबर में इसका इवैल्यूएशन 45 बिलियन डॉलर हुआ था।
44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था
27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। उन्होंने ऐप से जुड़े कई बदलाव किए, जिसमें 24 जुलाई 2023 को इसका नाम बदलकर एक्स करना भी शामिल था। मस्क X को 'एवरीथिंग ऐप' बनाना चाहते हैं।
मस्क का मानना है कि यह कदम न केवल यूजर्स को वर्तमान घटनाओं के बारे में सूचित करेगा बल्कि ह्यूमन नॉलेज को आगे बढ़ाने में भी सहयोग देगा। xAI में, मस्क की टीम बड़े लैंगवेज मॉडल और AI सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स विकसित कर रही है। इसमें OpenAI के साथ-साथ Google, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और अन्य प्लेटफॉर्म से भी सहायता ले रहे हैं। X और xAI पहले से ही आपस में जुड़े हुए हैं, xAI का ग्रोक चैटबॉट सोशल मीडिया ऐप के यूजर्स के लिए अब उपलब्ध है।
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी (xAI and X Deal)
स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 342.9 बिलियन डॉलर है और दूसरे नंबर पर 209.2 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं।
लोगों ने सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट
मस्क ने X पर जब इसकी जानकारी दी तो सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है।
एक तरफ लोगों ने एक्स पर एलन मस्क के इस फैसले का मजाक बनाया है तो वहीं, दूसरी ओर लोगों को उनका ये फैसला काफी अलग बताया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
