एक बार फिर से टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क चर्चा में हैं। इसकी वजह ये है कि अब आप दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन के जरिए टेस्ला की गाड़ियों को खरीद सकते है।
नई दिल्ली: एक बार फिर से टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क चर्चा में हैं। इसकी वजह ये है कि अब आप दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन के जरिए टेस्ला की गाड़ियों को खरीद सकते है। इस बात की जानकारी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ और बिलिनेयर ने ट्वीट करके दी है।

बिटकॉइन की कीमतों में देखी गई थी काफी तेजी
मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने खुलासा किया था कि उसने बिटक्वाइन में 1.5 बिलियन डॉलर निवेश किया है। ये खबर आते ही बिटकॉइन की कीमतों में काफी तेजी देखी गई थी। हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने घोषणा की थी कि कंपनी बिटक्वाइन को अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए भुगतान के रूप में स्वीकार करना शुरू करेगी। अब उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मस्क ने ट्वीट कर के कहा कि अब आप बिटकॉइन के साथ टेस्ला की गाड़ियों को खरीद सकते हैं।
एक दूसरे ट्वीट में मस्क ने बताया कि बिटकॉइन का पेमेंट अमेरिका के बाहर के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी केवल पेमेंट के लिए इंटरनल और ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर का उपयोग करेगी। वहीं इस साल की शुरुआत के बाद से 70 फीसदी तक बढ़ गई है। मेनस्ट्रीम निवेश और पेमेंट व्हीकल बन सकने के बढ़ते विश्वास के बीच इसने हाल ही में 58,354.14 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। करीब साल भर पहले इसकी एक यूनिट की कीमत 10 हजार डॉलर थी।
अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने किया था बिटक्वाइन में निवेश
पिछले दिनों अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने बिटक्वाइन में निवेश किया तो इसकी उड़ान रुकने का नाम नहीं ले रही थी। टेस्ला समेत कई कंपनियों ने बिटक्वाइन को डिजिटल करेंसी के तौर पर मंजूरी दे दी है। टेस्ला के अलावा दिग्गज इंश्योरंस कंपनी मास-म्यूचुअल, ऐसेट मैनेजर गैलेक्सी डिजिटल होल्डिंग, ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी की पेमेंट कंपनी स्क्वॉयर ने भी बिटक्वाइन में बड़ा निवेश किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
