Elon Musk Net Worth News: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेट वर्थ में पिछले कुछ हफ्तों में 120 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। टेस्ला, स्पेस एक्स और एक्स कंपनी में सीनियर एडवाइजरी पोजिशन पर एलन मस्क अहम भूमिका निभा रहे है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी वेल्थ में साल 2025 की शुरुआत से ही 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

टेस्ला की बिक्री में आई गिरावट (Elon Musk Tesla Sales Falls)
एलन मस्क की नेट वर्थ में गिरावट का मुख्य कारण टेस्ला का खराब परफॉर्मेंस रहा है। कंपनी के शेयर प्राइस में दो महीनों में लगभग 35% की गिरावट आई है, जिससे मार्केट कैप में $400 बिलियन की कमी आई है। टेस्ला की बिक्री में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 16% की गिरावट आएगी। कंपनी को नए ईवी खिलाड़ियों से कॉम्पिटशन और प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन की डिमांड कम होना भी एक अहम कारण है।
एलन मस्क ने खर्च किए 250 मिलियन डॉलर (Elon Musk Donald Trump)
इसके अलावा, मस्क की राजनीतिक भागीदारी ने भी निवेशकों के बीच एक चिंता पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की मदद के लिए कम से कम उन्होंने 250 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। इसके अलावा सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख के रूप में उनकी भूमिका की वजह से भी लोगों के बीच मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहा है। मस्क का प्रशासन के साथ जुड़ाव ने कुछ ग्राहकों और निवेशकों के द्वारा टेस्ला की खरीदारी पर भी प्रभाव पड़ा है।
इतनी है एलन मस्क की नेट वर्थ (Elon Musk Net Worth)
इन वित्तीय चुनौतियों के बावजूद, मस्क अभी भी सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पहले स्थान पर बने हुए हैं। इससे पहले 2022 में उनकी संपत्ति में 200 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की गिरावट आई थी, लेकिन वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपनी स्थिति को फिर से हासिल करने में कामयाब रहे थे। ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल उनकी नेट वर्थ 330 बिलियन डॉलर पर है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मस्क को अब अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्स और राजनीतिक भूमिकाओं में जिम्मेदारियों के साथ, टेस्ला के मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने की उनकी क्षमता पर लोगों ने सवाल भी उठाए हैं।
मस्क अभी भी जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और बर्नार्ड अर्नाल्ट जैसे कॉम्टिटर्स से आगे हैं। हालांकि, इन चुनौतियों से निपटने के दौरान उनकी नेट वर्थ कम होती जा रही है। टेस्ला अब भारत में एंट्री कर रहा है, कंपनी ने इसके लिए जगह भी ले ली है। टेस्ला मुंबई में शोरूम खोलने की तैयारी कर चुकी है। उम्मीद है कि भारत में आने से उसकी बिक्री में इजाफा हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications