Elon Musk Networth : 2022 में एलोन मस्क की संपत्ति में गिरावट 100 अरब डॉलर से अधिक हो गयी है। ऐसा इसलिए क्योंकि टेस्ला इंक के शेयर दो साल के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला के सह-संस्थापक अभी भी 169.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 8.6 अरब डॉलर की गिरावट देखी गयी। इस वर्ष में अब तक उनकी दौलत में 100.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में जितने अरबपति हैं, उन सबमें से जिसकी भी गिरावट आई है, उनमें मस्क की संपत्ति में सर्वाधिक गिरावट आई है।

एक साल पहले कितनी थी संपत्ति
एक साल से थोड़ा अधिक अवधि पहले एलोन मस्क की संपत्ति 340 अरब डॉलर पर पहुंच गयी थी। मस्क दुनिया के पहले वो शख्स भी बने थे, जिसकी संपत्ति 300 अरब डॉलर से अधिक हो गयी हो।
क्यों घटी इतनी दौलत
इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला में मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा शामिल है और यह चीन में कोविड से संबंधित प्रतिबंधों से जूझ रही है, जो अमेरिका के बाहर इसका सबसे बड़ा बाजार है। इसी से टेस्ला का शेयर गिरा है और नतीजे में मस्क की दौलत घट गयी। ऑस्टिन, टेक्सास स्थित फर्म ने हाल ही में फॉल्टी टेललाइट्स के कारण 300,000 से अधिक कारों को वापस बुलाने का ऐलान किया था, जबकि टेस्ला सप्लाई चेन स्नार्ल्स और कच्चे माल की बढ़ती लागत से भी निपट रही है।

कहां पहुंचा शेयर
न्यू यॉर्क ट्रेडिंग में सोमवार को टेस्ला के शेयर 6.8 फीसदी गिर कर 167.87 डॉलर पर बंद हुए। यह नवंबर 2020 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। इस साल अब तक यह 52 फीसदी गिरा है। इसकी तुलना टेक-हैवी नैस्डैक 100 इंडेक्स में 29 फीसदी की गिरावट के साथ की जाती है।
ट्विटर के लिए डील
51 वर्षीय मस्क ट्विटर डील में भी बिजी रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने 44 अरब डॉलर की डील में सोशल मीडिया नेटवर्क हासिल किया। रविवार को छंटनी के लेटेस्ट दौर के साथ, मस्क के पदभार संभालने के बाद से कंपनी ने अपनी वर्कफोर्स का लगभग 60 फीसदी घटा दिया है। निवेशक सवाल कर रहे हैं कि क्या अरबपति मस्क अपने विभिन्न हाई-प्रोफाइल कंपनियों को छोटा कर रहे हैं। टेस्ला की मस्क पर निर्भरता को इसके सेफ्टी फाइलिंग में एक जोखिम फैक्टर के रूप में लिस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि "हालांकि मस्क टेस्ला के साथ महत्वपूर्ण समय बिताते हैं और प्रबंधन में अत्यधिक एक्टिव हैं, पर वे अपना पूरा समय और ध्यान टेस्ला पर नहीं देते हैं।

ट्विटर की पेड वेरिफाइड ब्लू टिक सर्विस
एक अन्य खबर के अनुसा मस्क ने एलान किया है कि ट्विटर की पेड वेरिफाइड ब्लू टिक सर्विस 'ट्विटर ब्लू' के रीलॉन्च को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक गलत जानकरी रोकना सुनिश्चित नहीं हो जाता तब तक यह सर्विस नहीं आएगी। मस्क ने इस बात की भी संभावना जताई है कि संगठन (कंपनी आदि) और व्यक्तियों के लिए अगल रंग का वेरफिकेशन टिक मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications