Elon Musk congratulates PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्स पर दुनिया में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। दुनियाभर के नेताओं में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के बादशाह बनने पर देश-विदेश से कई लोगों ने उन्हें बधाईयां दी। इसी बीच अरबपति और एक्स के मालिक एलन मस्क ने पीएम मोदी को 'एक्स' पर दुनिया में सबसे अधिक फॉलोअर वाला नेता बनने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक्स' अकाउंट पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि एलन मस्क ने पोस्ट शेयर करके किस तरह उन्हें इसके लिए बधाई दी है।
एलन मास्क ने इस तरह की बधाई
टेस्ला के सीईओ और एक्स के मालिक एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर वाला नेता बनने पर शुक्रवार को बधाई दी। एलन मस्क ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बनने पर बधाई।'
पीएम मोदी ने पोस्ट के जरिए कही ये बात
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर 10 करोड़ फॉलोअर होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक पोस्ट करके अपनी खुशी सभी के साथ शेयर की है। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि एक्स पर 10 करोड़ फॉलोअर्स है। इस जीवंत माध्यम पर आकर और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना तथा बहुत कुछ का हिस्सा बनकर खुश हूं। भविष्य में भी इसी प्रकार से लोगों से जुड़े रहने को उत्सुक हूं।'
प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही बड़ी संख्या में फॉलोअर होने वाले विश्व के अन्य नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (3.81 करोड़) और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन (2.15 करोड़) शामिल हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर और 9.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर के साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications