5G in India: भारत 2023 के अंत तक देश के हर शहर में 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ऐसे में वैश्विक कंपनियां देश के अंतरिक्ष से जुड़े कारोबार में दिलचस्पी दिखाने लगी हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की SpaceX ने अपने स्टारलिंक ब्रांड के तहत भारत में ब्रॉडबैंड-से-स्पेस सेवाओं को लॉन्च करने के लिए सैटेलाइट सर्विसेज का लाइसेंस पाने के लिए दूरसंचार विभाग को आवेदन किया है।
सरकार प्रक्रिया के तहत फैसला करेगी
द मिंट की खबर के मुताबिक अब सरकार विभाग द्वारा तय की गई प्रक्रिया का पालन करते हुए लाइसेंस देने पर फैसला लेगी। स्पेसएक्स भारत में स्पेस सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाली तीसरी कंपनी है। इससे पहले भारती समूह समर्थित वनवेब और रिलायंस जियो इंफोकॉम की सैटेलाइट शाखा ने पहले ही अप्लाई करके लाइसेंस हासिल कर लिया है।
स्पेसएक्स है दुनिया की बड़ी कंपनी
एलन मस्क की स्पेसएक्स सैटेलाइट लॉन्च सेवाओं के लिए दुनिया की अग्रणी प्रदाता है। यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक अंतरिक्ष यात्रियों को पहुंचाने वाली पहली निजी फर्म है। यह फर्म स्टारलिंक के माध्यम से साथ विश्व स्तर पर इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करती है।
प्रक्रियाओं से गुजरना होगा
लाइसेंस प्राप्त करने के बाद स्पेसएक्स को अंतरिक्ष विभाग से अनुमती प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। इसके बाद ही सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित किया जाता है। इसके अलावा, स्पेसएक्स को एक इन-कंट्री अर्थ स्टेशन स्थापित करना होगा और भारत में अपनी वैश्विक उपग्रह बैंडविड्थ क्षमता को भी शुरू करना होगा। सरकार एलोनमस्क के कंपनी के एप्लिकेशन को रिव्यू करेगी उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
खबर के मुताबिक अब सरकार विभाग द्वारा तय की गई प्रक्रिया का पालन करते हुए लाइसेंस देने पर फैसला लेगी। स्पेसएक्स भारत में स्पेस सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाली तीसरी कंपनी है। इससे पहले भारती समूह समर्थित वनवेब और रिलायंस जियो इंफोकॉम की सैटेलाइट शाखा ने पहले ही अप्लाई करके लाइसेंस हासिल कर लिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
