नई दिल्ली, जुलाई 09। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला, स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के फैसले हमेशा ही चौकाने वाले होते हैं। मस्क ने पहले ट्विटर को खरीदने के फैसले से पूरी दुनिया को सरप्राइज किया था अब उन्होंने शुक्रवार 8 जुलाई को ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने की डील कैंसिल करके फिर से सबको चौकाने वाली खबर दी है। एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर अपने प्लेटफार्म पर फर्जी अकाउंट्स की जानकारी नही दे पाई है, इसलिए वह यह डील रद्द कर रहे हैं।
कोर्ट जाएगी ट्विटर
एलन मस्क के इस फैसले के बाद ट्विटर बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर का बयान भी सामने आया है। उन्होने कहा कि एलन मस्क और ट्विटर के बीच जो समझौता हुआ है उसे पूरा करने के लिए हम कोर्ट का रास्ता अपनाएंगे। कंपनी ट्विटर को बेचने के इस डील को हर हाल में तय करना चाहती हैं।
लेटर भेज डील की कैंसिल
टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने शुक्रवार को ट्विटर को एक पत्र भेजा। पत्र में एलन मस्क ने कहा कि वह ट्विटर के साथ 44 बिलियन डॉलर के डील को खत्म कर रहे हैं। लेटर में कहा गया है कि एलन मस्क पिछले दो महीनों से ट्विटर से कुछ जानकारियां मांग रहे थे जिसे कंपनी दे नहीं पाए हैं। मस्क ने यह भी कहा हैं कि डील में यह तय हुआ था कि ट्विटर फेक अकाउंट का ब्योरा देगी लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। इन्हीं कारणों से डील को रद्द करना पड़ा है।
ट्विटर का जवाब
एलन मस्क के पत्र के जवाब में ट्विटर बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने ट्वीट किया 'ट्विटर एलन मस्क के साथ ट्विटर बेचने को सभी सहमत शर्तों के साथ डील पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी इस विषय पर कानूनी कार्रवाई की योजना बना रही है, आशा हैं हम कानूनी लड़ाई जितेंगे'। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने भी कहा है कि कंपनी ट्विटर को बेचने की डील को पूरा करना चाहती है। बता दें कि एलन मस्क और ट्विटर के बीच अप्रैल में ही डील हुई थी। ट्विटर ने मस्क से 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 44 बिलियन डॉलर का समझौता किया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
