नयी दिल्ली। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क ने जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ला के शेयरों में गुरुवार को आई बढ़त के साथ मस्क की कुल संपत्ति 188.5 अरब डॉलर हो गई, जो बेजोस से 1.5 अरब डॉलर अधिक है। 2020 की शुरुआत में मस्क की संपत्ति 27 अरब डॉलर थी। मई 2002 में मस्क ने एक एयरोस्पेस निर्माता और स्पेस ट्रांसपोर्ट सर्विस कंपनी स्पेसएक्स की स्थापना की, जिसके वे सीईओ और प्रमुख डिजाइनर हैं। साथ ही वे टेस्ला के सीईओ और लीड आर्किटेक्ट हैं। टेस्ला एक अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन और क्लीन एनर्जी कंपनी है।

दुनिया के सबसे अमीर लोग
जेफ बेजोस बहु-राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी अमेज़न के संस्थापक, सीईओ और चेयरमैन हैं। इस समय दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में बिल गेट्स तीसरे, बर्नार्ड अरनॉल्ट चौथे और मार्क जकरबर्ग पांचवे नंबर पर है। छठे नंबर पर हैं झोंग शानशान, जिन्होंने हाल ही में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। उन्होंने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुके अंबानी को हटा कर ये मुकाम हासिल किया है।
कैसे बने झोंग एशिया के अमीर व्यक्ति
झोंग बोतलबंद पानी की कंपनी नोंगफू स्प्रिंग के अलावा एक और कंपनी के भी चेयरमैन हैं, जो वैक्सीन और हेपेटाइटिस किट बनाती है। इस कंपनी का नाम बीजिंग वांताई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज है। दोनों कंपनियों को 2020 में शेयर बाजार में लिस्ट किया गया है। बता दें कि नोंगफू का शेयर भाव आईपीओ प्राइस की तुलना में 200 फीसदी ऊपर चढ़ चुका। बीजिंग वांताई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज ने लिस्टिंग के बाद से 25 गुना बढ़ोतरी हासिल की। इसी के चलते झोंग की संपत्ति इतनी बढ़ी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
