नई दिल्ली, अक्टूबर 14। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हर साल इस सीजन में लगभग हर कंपनी एक से एक शानदार डील पेश करती है। इतना ही नहीं ई-कॉमर्स कंपनियां सेल भी लेकर आती हैं। इस समय अमेजन की सेल चल रही है, जिसमें ढेरों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। अमेजन पर कई इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पर भी छूट मिल रही है। इनमें फिटनेस बैंड, यूएसबी कार चार्जर, वायरलेस एन केबल, कीबोर्ड एंड माउस, ऑडियो कनेक्टर, सैनिटाइजर वैंड और होम चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं। ये गैजेट्स 275 रु तक की कीमत पर मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इनकी डिटेल।
जैक ऑडियो कनेक्टर
केस प्लस टाइप सी टू 3.5 एमएम जैक ऑडियो कनेक्टर अमेजन की सेल में सिर्फ 275 रु की कीमत मिल रहा है। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन काफी कमाल के हैं। अगर स्मार्टफोन में हेडफोन पोर्ट न हो तो इस टाइप सी कनेक्टर से 3.5 एमएम को ऑडियो कनेक्टर किया जा सकता है। यानी आप नॉइज कैंसलिंग हेडफोन जैक कनवर्टर ऑडियो अडैप्टर को उपयोग में लाएं। इस डिवाइस की मार्केट में कीमत 1,999 रुपये है।
फिटनेस बैंड
मेवोफिट ड्राइव फिटनेस बैंड के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी काफी अच्छे हैं। इसमें ऑलेड टच स्क्रीन डिस्प्ले है। ये बैंड स्टेप्स, डिस्टेंस, रनिंग, कैलोरी बर्न, एक्टिव मिनट ट्रैकिंग, ऑटोमैटिक स्लीप ट्रैकर, सेडेंटरी अलर्ट, कैमरा क्लिक शॉर्टकट और रिमाइंडर जैसे फीचर से लैस है। इस वाटर प्रूफ बैंड में आपको कॉल, एसएमएस और सोशल मीडिया देखने की नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अमेजन की सेल में यह डिवाइस 3999 रु के बजाय सिर्फ 999 रुपये में मिल रहा है।
यूएसबी कार चार्जर
अमेजन की सेल में अमेजनबेसिक्स यूएसबी कार चार्जर पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस चार्जर में ड्यूल यूएसबी और 2 पोर्ट हैं। इसे आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डिवाइस सेफ्टी ओवरलोड, शार्ट सर्किट और ओवर वोल्टेज सेफ्टी बिल्ट-इन के साथ डिजाइन किया गया है। ये सिर्फ 369 रु में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 1,300 रुपये है।
वायरलेस एन केबल
ये टीपी-लिंक टीएल-डब्ल्यूआर841एन 300 एमबीपीएस वायरलेस एन केबल राउटर। इस राउटर में 300 एमबीपीएस की वायरलेस स्पीड ऑफर करने की कैपेसिटी है। आप आराम से एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग एंजॉय कर सकते हैं। आप इससे घर के और भी कई डिवाइस कनेक्ट कर पाएंगे। इस डिवाइस की कीमत 1699 रु है, मगर सेल में ये 929 रुपये में मिल रहा है।
कीबोर्ड एंड माउस कॉम्बो
लेनोवो वायर्ड कीबोर्ड एंड माउस कॉम्बो केएम 4802 की कीमत 1711 रु है, मगर आप इसे इस सेल में 999 रु में खरीद सकते हैं। ये वायर्ड कीबोर्ड है, जिसे आसानी से लैपटॉप या डेस्कटॉप से कनेक्ट किया जा सकता है।
होम चार्जिंग स्टेशन
पोर्टोनिक्स पीओआर 343 यूएफओ 6 पोर्ट्स 8ए होम चार्जिंग स्टेशन की कीमत वैसे तो 1299 रु है, मगर आप इसे 799 रु में खरीद सकते हैं। 6 यूएसबी पोर्ट 8ए आउटपुट से लैस इस चार्जिंग स्टेशन से आप स्मार्टफोन और टैबलेट चार्ज कर सकते हैं। इन बिल्ट स्मार्ट आईसी के चलते यह डिवाइस फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है। इसमें ओवर-वोल्टेज और ओवर-करंट की टेंशन भी रहती।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications