Power crisis will end soon in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में लोगों को पॉवर कट से जूझना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यूपी में बिजली की आपूर्ति कम है और मांग ज्यादा। यही कारण है कि अक्सर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली कट का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा यूपी में तेजी से हो रहे आर्थिक विकास के चलते भी बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए राज्य सरकार तेजी से बिजली का उत्पादन बढ़ाने की तरफ ध्यान दे रही है।

यूपी में बिजली का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी गंभीरता से प्रयास शुरू हो गए हैं। योगी सरकार का प्रयास है कि इसी साल दिसंबर तक 2640 मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ जाए। इसके लिए ओबरा, जवाहरपुर और पनकी तापीय परियोजनाओं के कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी में तो मांग 26,000 मेगावाट के भी ऊपर पहुंच रही है। मांग के मुताबिक बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके, इसके लिए निर्माणाधीन तापीय परियोजनाओं के कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज अब खुद परियोजना स्थल पर बैठकें कर रहे हैं।
देवराज का कहना है कि ओबरा तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की एक यूनिट से जून अंत तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसी तरह 1500 करोड़ रुपये की जवाहरपुर तापीय परियोजना की निर्माणाधीन 660 मेगावाट की एक यूनिट से उत्पादन तो 15 जुलाई से शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरी यूनिट से भी वर्ष अंत तक उत्पादन होने लगेगा। गौरतलब है कि काम में ढिलाई न बरती गई होती तो पहली यूनिट से उत्पादन अप्रैल में ही शुरू हो जाता।
देवराज ने बताया कि कानपुर की पनकी तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की निर्माणाधीन यूनिट के काम को भी तेजी से पूरा कर दिसंबर तक उससे भी उत्पादन शुरू हो जाएगा। हालांकि, पूर्व में यूनिट से बिजली का उत्पादन जुलाई में ही शुरू होने का लक्ष्य तय किया गया था। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। कार्य कर रही संस्थाओं को नियमित भुगतान की व्यवस्था भी बनाई गई है ताकि कार्य न रुकने पाए।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications