नई दिल्ली, अगस्त 16। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 सितंबर से राज्य के लगभग 51 लाख परिवारों को बिजली के बिल का भुगतान नहीं करना होगा। 66 किलो बुटारी-ब्यास लाइन मुख्यमंत्री ने लोगो को समर्पित करने के बाद कहा कि राज्य की आम आदमी सरकार ने समाज के हर वर्ग को हर बिल में 600 यूनिट बिजली देगी। उनके तरफ से कहा गया कि पंजाब के कुल 74 लाख परिवार में से 51 लाख परिवार को सितंबर महीने से जीरो बिजली का बिल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पिछले महीने कहा था कि उनकी सरकार राज्य कि जनता को दिए गारंटी को पूरा कर रही है आपको बता दे पंजाब में कुल 74 लाख बिजली उपभोक्ता है।
बिना कटौती के सरप्लस बिजली मिल रही
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिजली के बिल के सप्लाई के लिए पंजाब में 2 महीने का बिलिंग साइकिल है। मुख्यमंत्री ने एक अधिकारिक बयान में कहा कि राज्य के किसानों को पहली बार नियमित और बिना कटौती के सरप्लस बिजली मिल रही है। 66 केवी लाइन उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों के 70 गावों को नियमित रूप से रोशन करने वाली यह जरूरी लाइन पिछले एक दशक से जल रही है।
बिजली सब्सिडी बिल 15,845 करोड़ रुपये प्रस्तावित
मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने पदभार संभालने के बाद अधिकारियों से कहा गया कि जितना जल्दी हो सके वे शीघ्र से शीघ्र ये परियोजना पूरी हो। उन्होंने कहा इस परियोजना में कुल 4 करोड़ 40 लाख रूपये खर्च किए गए। भगवंत मान ने कहा इस परियोजना में 2 लाख से अधिक लोगो को फायदा होगा। उनको ओवरलोडिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य में 2021-22 में 13443 करोड़ रुपए बिजली सब्सिडी बिल प्रस्तावित था। राज्य में कुल बिजली सब्सिडी बिल 15,845 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है।
कृषि क्षेत्र में मुफ्त बिजली के लिए सब्सिडी 7 हजार करोड़ रु
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बीते 27 जून को राज्य का बजट पेश किया तो उन्होंने कहा था कि राज्य में 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने में सरकारी खजाने पर 1800 करोड़ रूपये का एक्स्ट्रा बोझ आएगा। पंजाब विभिन्न क्षेत्र में मुफ्त रियायती बिजली प्रदान करती है। अकेले कृषि क्षेत्र को मुफ्त बिजली के लिए सब्सिडी 7 हजार करोड़ रुपए है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
